फरीदाबाद

Faridabad: तेज रफ्तार ने ली नवयुवकों की जान, केएमपी बाइक और ट्राले की टक्‍कर में दो की मौत

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 10:20 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर एक बड़े हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मरने वाले दोनों युवक सोनीपत के रहने वाले इंजीनियर है। ये बाइक पर सवार होक‍र दिल्‍ली जा रहे थे। पीपली टोल प्लाजा के पास रांग साइड में खड़े एक ट्राले से इनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Image

सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़क हादसे के शिकार दोनों मृतक सोनीपत के रहने वाले
  • दोनों दिल्‍ली की एक कंपनी करते थे इंजीनियर की जॉब
  • दोनों बाइक पर सवार होकर आ रहे थे दिल्‍ली, ट्राले से हुई टक्‍कर

Faridabad: फरीदाबाद में एक बड़ा हादसा सामने आया है। शहर के केएमपी एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर से तेज रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली। इस बार एक तेज रफ्तार बाइक हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्राले पर सवार ड्राइवर और अन्‍य दूसरे लोग मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

जानकारी अनुसार, सोनीपत के रहने वाले दो बाइक सवार अपनी सुपर बाइक से गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि, इस बाइक कि रफ्तार काफी तेज थी। जब यह बाइक पीपली टोल प्लाजा के पास पहुंची तो वहां पर सड़क के बीच खड़े एक ट्राले से टकरा गई। बताया जा रहा है कि, यह टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि, दोनों बाइक सवार के कई टुकड़े होकर 50 मीटर में बिखर गए। इस घटना में दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रॉन्ग साइड में पार्क किया गया था ट्राला

इस घटना के बाद ट्राला को मौके पर छोड़कर उसका चालक फरार हो गया। इस घटना के शिकार हुए मृतकों की पहचान सोनीपत के सिसाना गांव निवासी मोहित और दीपक के रूप में हुई। दोनों पेशे से इंजीनियर थे और दिल्‍ली में जॉब कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, जिस ट्राले से यह हादसा हुआ, वह गलत तरीके से सड़क के बीच पार्क था। जिसकी वजह से तेज रफ्तार बाइक सवारों को रास्‍ते का पता नहीं चल पाया और वे सीधे ट्राले से जा टकराए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्राला चालक की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक के जांच में पता चला है कि, ट्राले का चालक गलत तरीके से गाड़ी को पार्क कर आराम कर रहा था। इस ट्राले को रॉन्ग साइड में पार्क किया गया था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस इस समय आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article