Chandigarh: अगर आप चंडीगढ़ के फेमस रोज फेस्टिवल आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। सेक्टर 16 के रोज गार्डन में 17 से 19 फरवरी तक हो रहे इस फेस्ट को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें रोज फेस्ट में आने वाले लोगों को पार्किंग स्थल की जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि, इस फेस्ट में आने वाले लोगों के लिए 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। साथ ही कई रूट भी डायवर्ट किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रूट डायवर्जन की जानकारी 16 फरवरी तक जारी कर दी जाएगी। पुलिस ने लोगों से तय रूट और तय पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने की अपील की है, जिससे किसी तरह की परेशानी न हो।
चंडीगढ़ पुलिस ने अपने एडवाइजरी में कहा है कि फेस्टिवल में आने वाले लोग तय किए गए 12 पार्किंग स्थल पर ही अपनी गाड़ी खड़ी करें। अगर किसी व्यक्ति ने नो पार्किंग जोन, साइकिल ट्रैक या पैदल मार्ग पर अपने वाहन खड़ा करता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों का चालाना करने के साथ पुलिस टो कर ले जाएगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नियम तोड़ने पर अगर किसी वाहन में पुलिस क्लैंप लगाती है या वाहन को टो कर ले जाती है तो वह ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क कर सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने भारी भीड़ को देखते हुए यहां आने वाले लोगों कार पूलिंग पर विचार करने की सलाह दी है।
