Zomato Share Price Target: सोमवार को जोमैटो के शेयर में तेजी दिख रही है। करीब 3 बजे कंपनी का शेयर BSE पर 8.25 रु या 3.21 फीसदी की मजबूती के साथ 265.65 रु पर है। दीपेंद्र गोयल के नेतृत्व वाली जोमैटो ने हाल ही में घोषणा की है कि वह क्यूआईपी (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) के जरिए नई फंडिंग जुटा रही है। इस फैसले को आश्चर्यजनक माना जा रहा है क्योंकि फूड डिलिवरी कंपनी के पास लगभग 1.2 बिलियन डॉलर (10000 करोड़ रु) की नकदी है। ऐसे में इसका शेयर खरीदने में फायदा है या नहीं, आगे जानिए ब्रोकरेज फर्म की राय।
ये भी पढ़ें -
Zomato में खरीदारी की सलाह (Zomato Share Buy or Not)
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की प्रमुख फूड-टेक कंपनियों में से एक जोमैटो को BUY रेटिंग दी है। जोमैटो आरबीआई से एफआईआई (विदेशी निवेशक) होल्डिंग को 49 प्रतिशत पर सीमित करने के लिए आवेदन कर रही है।
जेफरीज ने कहा कि अगर यह कदम सही होता है, तो जोमैटो एक 'डोमेस्टिक' कंपनी बन जाएगी। हालांकि, इसमें कहा गया है कि एफआईआई कैप की प्रोसेस में समय लग सकता है, लेकिन इसके नतीजे MSCI से स्टॉक डिलीट भी हो सकता है।
Zomato Share Price Target
जेफरीज ने जोमैटो को 335 रुपये प्रति शेयर के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर के मौजूदा रेट (265.65 रु) से करीब 22 फीसदी की ग्रोथ है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
