बिजनेस

Share Market Today, 02 August 2023: सेंसेक्स 676 और निफ्टी 207 अंक टूटकर बंद, अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटने का असर

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 02 August 2023: निफ्टी 19733.55 अंक के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 19,655.40 पर खुला और अंत में 207 अंकों या 1.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 19,526.55 पर बंद हुआ।

Image

शेयर बाज़ार में भारी गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट
  • सेंसेक्स में 807 अंकों की कमजोरी
  • निफ्टी 250 अंक टूटा

Share Market News Today, 02 August 2023: आज शेयर बाजार के लिए कारोबारी हफ्ते का तीसरा दिन रहा। आज बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 66459.31 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 66,064.41 पर खुला और आखिर में 676 अंक या 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 65,782.78 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 19733.55 अंक के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 19,655.40 पर खुला और अंत में 207 अंकों या 1.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 19,526.55 पर बंद हुआ।

क्यों आई गिरावट

रिपोर्ट्स के अनुसार वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से निवेशकों के सेंटीमेंट्स पर असर पड़ा। इसके अलावा, क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने 'अगले तीन वर्षों में अनुमानित फिस्कल (राजकोषीय) गिरावट का हवाला देते हुए अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग को एएए से घटाकर एए+ कर दिया, जिससे अमेरिकी स्टॉक मार्केट में और गिरावट आई।

सेंसेक्स के केवल तीन शेयरों में तेजी

  • नेस्ले इंडिया : 0.95 फीसदी मजबूत
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर : 0.55 फीसदी मजबूत
  • एशियन पेंट्स : 0.36 फीसदी मजबूत

इन शेयरों में कमजोरी

  • एनटीपीसी : 3 फीसदी
  • टाटा मोटर्स : 2.33 फीसदी
  • टाटा स्टील : 2.19 फीसदी
  • बजाज फिनसर्व : 1.50 फीसदी
  • एक्सिस बैंक : 1.50 फीसदी

इन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

  • निहार इन्फो ग्लोबल : 13.19 फीसदी
  • पीएनजीएस गार्गी : 10.93 फीसदी
  • पसारी स्पिनिंग : 10.60 फीसदी
  • आंचल इस्पात : 9.97 फीसदी
  • सिंड्रेला होटल : 9.70 फीसदी
  • ज़ेनोटेक लेबोरेटरी : 8.88 फीसदी

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

  • कैप्टन टेक्नोकास्ट : 20.00 फीसदी
  • कृष्णवीर फोर्ज एक्स 49.00 58.45 + 19.29
  • मैन इंडस्ट्रीज : 18.33 फीसदी
  • एमपीएस लिमिटेड : 16.75 फीसदी
  • सीएलआईओ इन्फोटेक : 16.47 फीसदी
  • गौतम जेम्स : 14.67 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article