बिजनेस

भारत पेट्रोलियम देने जा रही शेयरों पर डिविडेंड, जानें कितना होगा फायदा और क्या है रिकॉर्ड डेट

BPCL Dividend Record Date: बीपीसीएल प्रति शेयर 4 रु का डिविडेंड देगी। इसके लिए पहले 28 अगस्त को होने वाली कंपनी की सालाना आम बैठक या एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

Image

बीपीसीएल देने जा रही डिविडेंड

KEY HIGHLIGHTS
  • BPCL देगी डिविडेंड
  • 11 अगस्त है रिकॉर्ड डेट
  • शेयरधारकों की ली जाएगी मंजूरी

BPCL Dividend Record Date: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओनरशिप वाली एक सरकारी तेल-गैस कंपनी है। यह बीना, कोच्चि और मुंबई में तीन रिफाइनरियां ऑपरेट करती है। बीपीसीएल एक लिस्टेड कंपनी है। इसका शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्टेड है। बता दें कि बीपीसीएल ने डिविडेंड (Dividend) देने का ऐलान किया है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर ली है, जिसकी जानकारी हम आपको आगे देंगे।

कितना मिलेगा डिविडेंड

बीपीसीएल प्रति शेयर 4 रु का डिविडेंड देगी। इसके लिए पहले 28 अगस्त को होने वाली कंपनी की सालाना आम बैठक (Annual General Meeting) या एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। यदि शेयरधारकों की मंजूरी मिल जाती है तो डिविडेंड का भुगतान एलिजिबिल शेयरधारकों को को एजीएम की तारीख से 30 दिनों की तय अवधि के भीतर किया जाएगा।

क्या है रिकॉर्ड डेट

बीपीसीएल ने डिविडेंड देने के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में 11 अगस्त को तय किया है। रिकॉर्ड डेट किसी कंपनी द्वारा जारी की गई कट-ऑफ डेट होती है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन से शेयरधारक डिविडेंड प्राप्त करने के लिए एलिजिबल हैं।

शेयर में कमजोरी

आज बीपीसीएल के शेयर में कमजोरी दिख रही है। कंपनी का शेयर 377.30 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 377.90 रु पर खुला, मगर उसके बाद से लाल निशान में ही है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 4.20 रु या 1.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 373.10 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 80,934.82 करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article