Share Market News Today, 26 July 2023: आज शेयर बाजार (Share Market) के लिए कारोबारी हफ्ते का तीसरा दिन है। बुधवार को भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है।
बात करें सेंसेक्स की तो यह 66355.71 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 66,434.72 पर खुला और करीब सवा 12 बजे 478 अंकों की तेजी के साथ 66,834.33 पर है। वहीं निफ्टी 19680.6 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 19,733.35 पर खुलकर इस समय 126 अंकों की तेजी के साथ 19,806.45 पर है।
इन शेयरों में तेजी
- लार्सन एंड टुब्रो : 4.04 फीसदी
- रिलायंस इंडस्ट्रीज : 2.37 फीसदी
- आईटीसी : 1.82 फीसदी
- टाटा मोटर्स : 1.48 फीसदी
- सन फार्मा : 1.34 फीसदी
इन शेयरों में गिरावट
- महिंद्रा एंड महिंद्रा : 1.61 फीसदी
- अल्ट्राटेक सीमेंट : 0.50 फीसदी
- टाइटन : 0.49 फीसदी
- आईसीआईसीआई बैंक : 0.07 फीसदी
- एचडीएफसी बैंक : 0.05 फीसदी
टाटा मोटर्स में तेजी का कारण
टाटा मोटर्स ने कहा है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों को कैंसल करने और शेयरधारकों के पास मौजूद हर 10 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों के लिए सात ऑर्डिनरी शेयर (Ordinary Share) जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
बता दें कि 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों को DVR शेयर कहा जाता है। 'ए' ऑर्डिनरी शेयर बाकी सामान्य शेयरों से एक खास मामले में अलग होते हैं। 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों में वोटिंग राइट्स सामान्य शेयरों का 10 फीसदी (1/10) ही होता है। इस फैसले के बाद टाटा मोटर्स और टाटा मोटर्स डीवीआर दोनों में तेजी है।
कितनी है तेजी
इस समय टाटा मोटर्स डीवीआर का शेयर 13.29 फीसदी की मजबूती के साथ 422.70 रु पर है। वहीं टाटा मोटर्स का शेयर 1.48 फीसदी की तेजी के साथ 648.90 रु पर है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर कुछ शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
