बिजनेस

बाजार में जबर्दस्त गिरावट, 518 अंक फिसला सेंसेक्स, निवेशकों को हुआ नुकसान

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 21, 2022, 04:32 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 21 November 2022: सोमवार को मीडिया और पीएसयू बैंक के अलावा सभी सेक्टर्स गिरावट के साथ बंद हुए।

Image

Share Market Today: 518 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी हुआ धड़ाम

Photo : iStock

Share Market News Today, 21 Nov 2022: सोमवार को शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी जबर्दस्त गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 518.64 अंक यानी 0.84 फीसदी फिसलकर 61,144.84 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 147.70 अंक यानी 0.81 फीसदी लुढ़का और 18,159.95 के स्तर पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी और रियल्टी के शेयरों में आई।

इन सेक्टर्स में आई गिरावट

सेक्टोरल फ्रंट पर आज लगभग सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। आज सिर्फ मीडिया और पीएसयू बैंक के शेयर बढ़े।

डिटेल में जानिए कैसा रहा आज का बाजार -

ये रहे आज के गेनर्स और लूजर्स

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, टाइटन, मारुति और आईसीआईसीआई बैंक के अलावा सभी दिग्गज शेयरों में गिरावट आई। इनमें एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, सन फार्मा, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, एल एंड टी, एम एंड एम, एसबीआई, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, डॉक्टर रेड्डी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, विप्रो, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफसी और रिलायंस शामिल हैं।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,80,91,253.14 करोड़ रुपये हो गया।

जोमैटो के शेयर में भारी गिरावट

सोमवार को जोमैटो के शेयर (Zomato share price) में भारी गिरावट आई। यह 2.85 अंक या 4.24 फीसदी फिसलकर 64.30 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 66.30 के स्तर पर खुला था और पिछले सत्र में यह 67.15 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैप 54,987.72 करोड़ रुपये है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article