बिजनेस

चांदी गरीबों को बनाएगी अमीर,भविष्यवाणी के लिए फेमस इस अरबपति ने बोला लगाएं दांव, डॉलर तो नकली

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Aug 25, 2023, 01:38 PM IST

Robert Kiyosaki Investment Tips Buy Silver And Become Rich: रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा है कि हर कोई ये सपना देखता है कि वह अमीरो जैसी जिंदगी गुजरा। अगर आपका भी ये सपना है तो फिर सोने के बाद दूसरी सबसे कीमती धातु चांदी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

Image

मशहूर लेखक रॉबर्ट टी कियोसाकी

Robert Kiyosaki Investment Tips Buy Silver And Become Rich:अपनी भविष्यवाणियों के लिए फेमस उद्योगपति और मशहूर लेखक रॉबर्ट टी कियोसाकी (Robert T. Kiyosaki) ने एक मनी मेकिंग टिप्स दी है। कियोसाकी ने कहा है कि चांदी के निवेश को सबसे बड़ा सौदा बताया है और उन्होंने कहा कि चांदी खरीदिए, ये आपको अमीर बना देगी। वह कुछ समय से चांदी को लेकर लोगों को ट्वीट कर निवेश की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा है कि अगर आप गरीब से अमीर बनने का सपने देख रहे हैं, तो मौका आ गया है। चांदी में निवेश करें। कियोसाकी बेस्टसेलर 'Rich Dad Poor Dad' के लेखक हैं। उनका कहना है कि कच्चे तेल के बाद चांदी सबसे ज्यादा यूज की जाने वाली वस्तु है। और इस समय अपने ऑलटाइम हाई से 50 फीसदी नीचे बनी हुई है। ऐसे में यह निवेश का सही समय है। कियोसाकी इसके पहले अमेरिकी बैंकों के डूबने की भविष्यवाणी कर चुके हैं।

500 डॉलर जानें का अनुमान

कियोसाकी ने कहा है कि हर कोई ये सपना देखता है कि वह अमीरो जैसी जिंदगी गुजरा। अगर आपका भी ये सपना है तो फिर सोने के बाद दूसरी सबसे कीमती धातु चांदी (Silver) में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। उन्होंने चांदी का आउटलुक शेयर करते हुए कहा है कि चांदी के 500 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान अपने है। स्टॉक, म्यूचुअल फंड,ईटीएफ, रियल एस्टेट और बांड सब क्रैश। ऐचांदी 3 से 5 साल के लिए 20 डॉलर पर बनी रहेगी और आने वाले समय में यह 100 डॉलर से 500 डॉलर तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब भी चांदी को खरीद सकता है।

डॉलर को बताया नकली

कियोसाकी ने डॉलर को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने डॉलर से बचने की सलाह देते हुए उसे निवेश के लिए नकली बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए डॉलर को नकली और चांदी को सुरक्षित निवेश कहा है। कियोसाकी ने अपने Tweet में लिखा है कि सोलर ईवी की डिमांड में चांदी अब भी अपने ऑल टाइम हाई से 50 फीसदी नीचे बनी हुई है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article