बिजनेस

PM Kisan : 16वीं किस्त न अटके, इसलिए तुरंत करें ये काम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 27, 2024, 06:17 PM IST

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी होने पहले आवेदन से जुड़ी त्रुटियों को जल्द ठीक कर लें। नहीं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए 16वीं किस्त जारी होने से पहले त्रुटियों को ठीक कर लें। अगर ऑनलाइन आवेजन करते हैं तो उसे एक बार फिर जांच कर लें। आखिरी फरवरी या मार्च महीने में 2000 रुपए की किस्त जारी ही जा सकती है।

Image

पीएम किसान की अगली किस्त के लिए कर लें ये काम

Photo : BCCL

PM Kisan Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत पात्र किसानों को चार-चार महीने पर दो-दो हजार रुपए की तीन किस्त दी जाती है। इस स्कीम के तहत एक साल में किसानों को 6000 रुपए दिए जाते हैं। अब तक 15 किस्त जारी हो चुके हैं। अब किसानों को 16वीं किस्त जारी की जानी है। किसान इसका इंतजार कर रहे हैं। यह कब जारी होगी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

इस स्कीम के तहत उन्हीं किसानों के खाते में 2000-2000 रुपए किस्त ट्रांसफर की जाती है जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। कई बार वैसे किसान भी फर्जी तरीके से इसका लाभ उठा लेते हैं जो इसके लिए पात्र नहीं है। इसे रोकने के लिए नियम बनाए गए हैं। सरकार द्वारा सख्ती बरतने के बाद पीएम किसान के लाभार्थियों की संख्या कमी आई है। इसलिए जब भी आप पीएम किसान स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन करते हैं तो सही जानकारी दें।

अगर जानकारी में किसी भी तरह की गलतियां पाई गईं तो आपका रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है। इसलिए 16वीं किस्त जारी होने से पहले त्रुटियों को ठीक कर लें। अगर ऑनलाइन आवेजन करते हैं तो उसे एक बार फिर जांच कर लें।

पीएम किसान (PM Kisan) की किस्त नअटके, इसलिए जल्द पूरा कर लें ये काम

  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई लाभार्थी के बैंक खाते की डिटेल्स गलत पाई गई है।
  • तय समय तक भू-सत्यापन नहीं करवाएं आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
  • आपने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है।
  • अगर आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती है तो उसे तुरंत सुधार करें।
  • इसके अलावा एनपीसीआई में आधार नहीं जोड़ पाए हैं तो उसे जल्दी जोड़ लें।
  • अभी तक पीएम ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो किसी ग्राहक सेवा केंद्र पर जल्द पूरा करें।
  • 16वीं किस्त जारी होने से पहले ई-केवाईसी प्रक्रिया जरूर पूरी कर लें।
  • अपना स्टेटस पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर वेरिफाई कर सकते हैं।
  • आप अपने केवाईसी, पीएफएमएस स्थिति, भूमि सीडिंग और आधार सीडिंग स्थिति की समीक्षा भी कर सकते हैं।
  • आप ये भी जांच सकते हैं कि आपको कितनी किश्तें प्राप्त हुई हैं।

उम्मीद है पीएम किसान स्कीम की 16वीं किस्त फरवरी 2024 के अंत तक या मार्च के मध्य तक किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। हालांकि सरकार ने अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। जल्द ही सरकार 16वीं किस्त के जारी होने की आधिकारिक डेट सार्वजनिक हो सकती है। 15वीं किस्त 15 नवंबर 2023 को किसानों के बैंक खाते में जमा किए गए थे।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article