Mono Pharmacare IPO: मोनो फार्माकेयर लिमिटेड (Mono Pharmacare Limited) का आईपीओ (IPO) आज से खुल गया है और यह 30 अगस्त 2023 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। आईपीओ इश्यू में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 26 रु से 28 रु प्रति इक्विटी शेयर है।
मोनो फार्माकेयर एनएसई एसएमई (NSE SME) एक्सचेंज पर लिस्ट होगी। इस बीच, कंपनी के शेयर की ग्रे मार्केट (Grey Market) में भी शुरुआत हो गई है। आगे जानिए कितने पर चल रहा है मोनो फार्माकेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)।
कितना है जीएमपी
अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार मोनो फार्माकेयर लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में 2 रु से 5 रु प्रीमियम के पर उपलब्ध हैं, जो लिस्टिंग के समय इससे मुनाफा मिलने का संकेत हैं। मगर ध्यान रहे कि जीएमपी लिस्टिंग तक कम भी हो सकता है।
कंपनी का लक्ष्य फ्रेश इश्यू शेयर जारी करके अपने पब्लिक ऑफर से 14.84 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और इश्यू के खर्चों को पूरा करने के लिए करेगी।
कितने शेयरों की है लॉट
कोई निवेशक मोनो फार्माकेयर लिमिटेड के आईपीओ में 4000 शेयरों की लॉट में आवेदन कर सकता है। यानी कम से कम 4000 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है। आईपीओ के बाद कंपनी 4 सितंबर को आवेदकों को शेयर एलॉट कर सकती है, जबकि शेयर की लिस्टिंग 7 सितंबर को हो सकती है।
क्या होता है आईपीओ
आईपीओ का मतलब इनिशियर पब्लिक ऑफरिंग होता है। यह एक ऐसी प्रॉसेस होती है जिसके जरिए कोई कंपनी पहली बार पब्लिकली अपने शेयरों को ऑफर करके सार्वजनिक रूप से ट्रेड करने वाली कंपनी बन जाती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
