बिजनेस

अगले हफ्ते मिलेगा 3 IPO में निवेश का मौका, चेक करें GMP समेत बाकी सभी की डिटेल

Upcoming IPO: मोनो फार्माकेयर लिमिटेड का आईपीओ 28 अगस्त और सी पी एस शेपर्स लिमिटेड का आईपीओ 29 अगस्त को खुलेगा। वहीं ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड का आईपीओ 30 अगस्त को खुलेगा।

Image

3 आईपीओ आएंगे अगले सप्ताह

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO
  • एक का जीएमपी आया है सामने
  • मोनो फार्माकेयर के शेयर का जीएमपी है 5 रु

Upcoming IPO: इस समय शेयर बाजार में हर हफ्ते नये-नये आईपीओ (IPO) आ रहे हैं। अगले कारोबारी हफ्ते में भी 3 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें मोनो फार्माकेयर लिमिटेड (Mono Pharmacare Limited), सी पी एस शेपर्स लिमिटेड (C P S Shapers Limited) और ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (Rishabh Instruments Limited) शामिल हैं। आगे जानिए इन कंपनियों के आगामी आईपीओ की डिटेल।

कब-कब खुलेंगे इन कंपनियों के आईपीओ

मोनो फार्माकेयर लिमिटेड का आईपीओ 28 अगस्त और सी पी एस शेपर्स लिमिटेड का आईपीओ 29 अगस्त को खुलेगा। वहीं ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड का आईपीओ 30 अगस्त को खुलेगा।

मोनो फार्माकेयर लिमिटेड

  • 30 अगस्त को बंद होगा आईपीओ
  • शेयरों के लिए इश्यू प्राइस 26 रु से 28 रु
  • आईपीओ इश्यू का साइज 13.78 करोड़ रु से 14.84 करोड़ रु
  • शेयरों का लॉट साइज 4000 शेयर

सी पी एस शेपर्स लिमिटेड

  • 31 अगस्त को बंद होगा आईपीओ
  • शेयरों के लिए इश्यू प्राइस 185 रु
  • आईपीओ इश्यू का साइज 11.10 करोड़ रु
  • शेयरों का लॉट साइज 600 शेयर

ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड

  • 1 सितंबर को बंद होगा आईपीओ
  • शेयरों के लिए इश्यू प्राइस 418 रु से 441 रु
  • आईपीओ इश्यू का साइज 490.78 करोड़ रु
  • शेयरों का लॉट साइज 34 शेयर

कितना है जीएमपी (GMP)

सी पी एस शेपर्स लिमिटेड और ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड का जीएमपी (Grey Market Premium) अभी सामने नहीं आया है। वहीं मोनो फार्माकेयर का जीएमपी इस समय 5 रु है। यानी कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 5 रु के प्रीमियम पर चल रहा है।

जीएमपी से ये संकेत मिलता है कि कंपनी का शेयर किस रेट पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि लिस्टिंग तक ये कम भी हो सकता है और बढ़ भी सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर 3 आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article