Pyramid Technoplast IPO: गुजरात स्थित पिरामिड टेक्नोप्लास्ट (Pyramid Technoplast) के आईपीओ (IPO) को निवेशकों से अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है। आईपीओ इश्यू के दूसरे दिन 21 अगस्त तक आईपीओ में रखे गए 75.6 लाख शेयरों के मुकाबले कंपनी को 3.22 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं। इसके साथ ही आईपीओ को 4.27 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया है। वहीं इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) भी काफी अच्छे भाव पर पहुंच गया है।
जानिए आईपीओ की डिटेल
पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का आईपीओ 18 अगस्त को खुला था और यह 22 अगस्त को बंद होगा। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 151-166 रु है। आईपीओ में लॉट साइज 90 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 90 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
एंकर निवेशकों के लिए कितने शेयर थे
बता दें कि 75.6 लाख शेयरों में से क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (क्यूआईबी) के लिए 11.06 लाख शेयर, 18.44 लाख शेयर नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और रिटेल निवेशकों के लिए 46.10 लाख शेयर रिजर्व हैं। वहीं 16.59 लाख शेयर एंकर निवेशकों के लिए रिजर्व रखे गए थे। एंकर निवेशकों के शेयरों को मिलाकर कंपनी के आईपीओ में कुल 92.20 लाख शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं।
कितना पहुंच गया है जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का जीएमपी 28 रु पर चल रहा है। यानी कंपनी का शेयर 194 रु पर लिस्ट हो सकता है। इससे निवेशकों को प्रति शेयर 28 रु का फायदा हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक शेयर का जीएमपी घट सकता है और बढ़ भी सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
