बिजनेस

खुलते ही Aeroflex Industries के IPO ने मचाया धमाल, GMP से डेढ़ गुना पैसा होने की उम्मीद

Aeroflex Industries IPO: एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ में 102-108 रु का प्राइस बैंड है। वहीं शेयरों का लॉट साइज 130 शेयरों का है। यानी कम से कम 130 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। कंपनी का आईपीओ आज खुला है और 24 अगस्त को बंद होगा।

Image

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ में 102-108 रु का प्राइस बैंड है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • आज से खुला है एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ
  • 102-108 रु का है प्राइस बैंड
  • जीएमपी चल रहा है 65 रु

Aeroflex Industries IPO: एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) का आईपीओ (IPO) आज से खुल गया है। इसके आईपीओ को निवेशकों की ओर से धमाकेदार रेस्पोंस मिला है। एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ खुलते ही इसे फुली सब्सक्राइब कर लिया गया। इसके आईपीओ को शाम साढ़े 5 बजे तक 6.75 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया है। आगे जानिए कंपनी के आईपीओ का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) कितना चल रहा है।

कितना है प्राइस बैंड

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ में 102-108 रु का प्राइस बैंड है। वहीं शेयरों का लॉट साइज 130 शेयरों का है। यानी कम से कम 130 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। कंपनी का आईपीओ आज खुला है और 24 अगस्त को बंद होगा।

कितना है जीएमपी

रिपोर्ट्स के अनुसार एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का जीएमपी यानी ग्रे मार्केट में प्रीमियम इस समय 65 रु है। यानी कंपनी का शेयर इस हिसाब से 173 रु पर लिस्ट हो सकता है। यदि ये इस रेट पर लिस्ट होता है तो निवेशकों का पैसा लिस्टिंग पर ही डेढ़ गुना हो जाएगा।

मगर ध्यान रहे कि जीएमपी से केवल संकेत मिलता है। ये जीएमपी के रेट पर लिस्ट हो, ये कोई तय नहीं है। दूसरी बात कि जीएमपी लिस्टिंग डेट तक घट भी सकता है। इसलिए सोच-समझ कर इसके आईपीओ में आवेदन करें।

कितना है आईपीओ का साइज

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का लक्ष्य इस पब्लिक इश्यू से 351 करोड़ रु जुटाने का है, जिसमें से 162 करोड़ रु के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि बाकी 189 करोड़ रु के शेयरों के लिए ऑफर फोर सेल (ओएफएस) रूट तय किया गया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article