Godrej Family Members: गोदरेज फैमिली (Godrej Family) एक भारतीय गुजराती पारसी परिवार है, जिसके पास गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) की ओनरशिप रखता है। गोदरेज ग्रुप को 1897 में अर्देशिर गोदरेज (Ardeshir Godrej) और उनके भाई पिरोजशा बुर्जोरजी गोदरेज (Pirojsha Burjorji Godrej) ने शुरू किया था।
यह बिजनेस ग्रुप रियल एस्टेट, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, इंडस्ट्रिलियल इंजीनियरिंग, इक्विपमेंट, फर्नीचर, डिफेंस और एग्री प्रोडक्ट्स जैसे अलग-अलग सेक्टरों में फैला हुआ है।
आदि गोदरेज ( Adi Godrej) के नेतृत्व में उनके भाई नादिर गोदरेज (Nadir Godrej) और चचेरे भाई जमशेद गोदरेज ( Jamshyd Godrej) के साथ यह परिवार भारत के सबसे अमीर परिवारों में से एक है। फोर्ब्स के अनुसार गोदरेज ग्रुप की वैल्यू 1.14 लाख करोड़ रु है। आगे जानिए गोदरेज परिवार के लोगों का ग्रुप में क्या स्टेटस है।
आदि गोदरेज, जमशेद गोदरेज और नादिर गोदरेज
गोदरेज ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार आदि गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस हैं, जिन्हें 2013 में पद्म भूषण मिल चुका है। जमशेद गोदरेज, गोदरेज एंड बॉयस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वहीं नादिर गोदरेज, गोदरेज एग्रोवेट के चेयरमैन हैं।
तान्या दुबाश, निसाबा गोदरेज और पिरोजशा गोदरेज
तान्या दुबाश आदि गोदरेज की बेटी हैं और वे गोदरेज इंडस्ट्रीज की एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वहीं उनकी छोटी बहन निसाबा गोदरेज गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की एग्जेक्यूटिव चेयरपर्सन हैं। आदि गोदरेज के बेटे हैं पिरोजशा गोदरेज, जो गोदरेज प्रॉपर्टीज के एग्जेक्यूटिव चेयरमैन हैं।
ये हैं ग्रुप की मैन कंपनियां
- गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड
- गोदरेज इन्फोटेक लिमिटेड
- गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड
- गोदरेज एग्रोवेट
- गोदरेज और बॉयस
- गोदरेज एयरोस्पेस
- गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
नवरोज गोदरेज
जमशेद गोदरेज के बेटे नवरोज गोदरेज, गोदरेज एंड बॉयस के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वे बिजनेस ग्रुप के लिए स्ट्रेटेजी और इनोवेशन को भी लीड करते हैं। बता दें कि गोदरेज इंडस्ट्रीज गोदरेज की फ्लैगशिप कंपनी है।
