बिजनेस

World Cup 2023: ये कंपनियां दे रही कर्मचारियों को फ्री में क्रिकेट मैच की टिकट, होगी सबकी मौज

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 30, 2023, 02:01 PM IST

Cricket World Cup Bengaluru: विश्व कप शुरू होने में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे भारतीय कंपनियां अपने ऑफिस में भी क्रिकेट के बुखार चढ़ कर बोलने वाला है।

Image

अर्बन कंपनी, शिपरॉकेट और द स्लीप जैसी कंपनियों ने मैचों की स्क्रीनिंग ऑफिस में करने की योजना बनाई है।

Photo : Twitter

Cricket World Cup Bengaluru: विश्व कप शुरू होने में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे भारतीय कंपनियां अपने ऑफिस में भी क्रिकेट के बुखार चढ़ कर बोलने वाला है। गोदरेज एंड बॉयस, फिजिक्स वाला, अर्बन कंपनी, शिपरॉकेट और द स्लीप जैसी कंपनियों ने मैचों की स्क्रीनिंग ऑफिस में करने की योजना बनाई है। इतना ही नहीं ये कंपनियां ऑफिस में विश्व कप-थीम वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन करने और कर्मचारियों को कुछ मैचों के पास देने के साथ करने और मैच के दिनों में विशेष मेनू तैयार करने की भी योजना बना रहे हैं।

पॉजिटिव वर्क कल्चर को बढ़ावा देना चाहती हैं कंपनियां

ईटी के मुताबिक कंपनियां ऐसा करके ऑफिस के कर्मचारियों में सौहार्द, खेल के प्रति प्रेम और पॉजिटिव वर्क कल्चर को बढ़ावा देना चाहती हैं। स्टार्टअप द स्लीप कंपनी प्रतियोगिता के जरिए फिटनेस और टीम भावना को बढ़ावा दे रही है। साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टोर कर्मचारियों को मुंबई में होने वाले मैचों के टिकटों से भी पुरस्कृत किया जाएगा। एडटेक स्टार्टअप फिजिक्स वाला नई दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान टकराव के लिए कुछ पास की व्यवस्था कर रहा है।

अपना रहे कई तरह उपाय

वहीं डेटा एनालिटिक्स फर्म TheMathCompany में, क्रिकेट प्रेमियों ने अपने आंतरिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर द सिली पॉइंट नामक एक ग्रुप बनाया है। जिसमें वे लाइव चर्चा के जरिए प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं और मैचों के दौरान अपने दृष्टिकोण साझा कर रहे हैं। कंपनी गोदरेज एंड बॉयस और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर सिंपल कर्मचारियों को मैच के दिन टीम इंडिया की जर्सी पहनने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article