बिजनेस

Adani-SBI के लिए राहत की खबर, लोन से बैंक को जोखिम नहीं-क्रेडिट साइट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 12:10 PM IST

Adani Group and SBI get relief from Credit sight: फिच रेंटिंग की इकाई क्रेडिट साइट ने कहा है कि वित्त वर्ष 202-23 की तीसरी तिमाही के अंत तक अदानी समूह पर एसबीआई का कुल ऋण जोखिम उसकी ओर से दिए गए कुल ऋण का 0.88% है।

Image

अडानी ग्रुप को एसबीआई ने दिया है 27000 करोड़ रुपये का लोन

Photo : BCCL

Adani Group and SBI get relief from Credit sight: अडानी ग्रुप के लिए एक और राहत की खबर आई है। फिच की सहयोगी रिसर्च फर्म क्रेडिट साइट ने कहा है कि अडानी ग्रुप को एसबीआई द्वारा दिए गए कर्ज को लेकर कोई बैंक पर कोई जोखिम नहीं है। क्योंकि एसबीआई द्वारा अडानी ग्रुप को दिया गया कर्ज उसके कुल कर्ज का केवल 0.88 फीसदी है। एसबीआई ने अडानी ग्रुप को 27000 करोड़ का कर्ज है।

रिसर्च फर्म ने क्या कहा

फिच रेंटिंग की इकाई क्रेडिट साइट ने कहा है कि वित्त वर्ष 202-23 की तीसरी तिमाही के अंत तक अदानी समूह पर एसबीआई का कुल ऋण जोखिम उसकी ओर से दिए गए कुल ऋण का 0.88% है। और अडानी समूह को दिया कुल कर्ज नियमों के अनुकूल है। इसके अलावा बैंक के पास प्रोविजनिंग के तहत करीब 33,800 करोड़ रुपये हैं। जो कि कुल कर्ज का करीब एक फीसदी है। इसे देखते हुए एसबीआई को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं है।

अडानी पर फिच ने क्या कहा

फिच के अनुसार कि शार्ट सेलर हिंडनबर्ग के रिपोर्ट का अडानी समूह की कंपनियों के रेटिंग्स और उनके सिक्योरिटिज पर फिलहाल कोई असर नहीं होने की संभवाना है। जिसकी उसने पहले से रेटिंग दे रखी है. इसके अलावा रेटिंग एजेंसी ने कहा कि है कंपनी के कैश फ्लो को लेकर उसके अनुमान में भी कोई बदलाव नहीं आया है। फिच रेटिंग्स के इस बयान से अडानी समूह को फिलहाल राहत मिल सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article