बजट 2026

Budget 2024 Speech Time: कितने बजे से शुरू होगा वित्त मंत्री का बजट भाषण, जानिए कब पहुंचेंगी संसद

Budget 2024 Speech Time in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट 2024 पेश करेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि वित्त मंत्री बजट में किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं के लिए बड़ा ऐलान कर सकती हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण छठवीं बार बजट पेश करेंगी।

Image

Budget 2024 Time

Photo : Times Now Digital

Budget 2024 Speech Time, Nirmala Sitharaman Budget Bhashan Ka Samay: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को केंद्र सरकार का अंतरिम बजट 2024 पेश करने जा रही हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है, क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 अप्रैल-मई में होने हैं।

कितने बजे शुरू होगा बजट भाषण(Today Budget 2024 Speech Time)

आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करेंगी। वे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक अस्थायी वित्तीय योजना के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण छठवीं बार बजट पेश करेंगी, जिसमें पांच वार्षिक और एक अंतरिम बजट शामिल है।

राष्ट्रपति से करेंगी मुलाकात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 7:30 बजे अपने आवास से संसद भवन के लिए निकलीं, जिसके बाद वह राज्य मंत्री (MoS) के साथ फोटो सेशन के लिए सुबह 8:15 बजे वित्त मंत्रालय पहुंचीं। इसके बाद सीतारमण और उनकी टीम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी। अंतरिम बजट 2024-25 के लिए निर्मला सीतारमण और राज्य मंत्री के संसद भवन में प्रवेश करने से पहले एक और फोटो शूट होगा।

इनकम और कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि चालू वित्त वर्ष में इनकम और कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में इजाफा दिख रहा है। टोटल डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन बजट अनुमान से लगभग एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रह सकता है। सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए डायरेक्ट टैक्स से 18.23 लाख करोड़ रुपये जुटाने का बजट टार्गेट रखा है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article