LIVE
Budget 2024, Sasta-Mehnga Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया अंतरिम बजट, जानें क्या होगा सस्ता-क्या होगा महंगा, यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट
Budget 2024, Sasta-Mehnga Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया अंतरिम बजट, जानें क्या होगा सस्ता-क्या होगा महंगा, यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट
FEB 01, 2024 11:46 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण जारी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'हमारी सरकार ने हर घर जल, सभी के लिए बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं और बैंक अकाउंट खोलने के लिए काम किया है। खाद्यान्न की चिंताओं को दूर किया है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है।"
FEB 01, 2024 11:22 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण
वित्त मंत्री ने कहा, ' गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता, इन चार जातियों पर हमारा फोकस है। इनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।'
FEB 01, 2024 10:54 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: कम कीमत में मिलेगा मेड इन इंडिया iPhone
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में केंद्रीय बजट 2024 पेश करने वाली हैं। बजट 2024 के एक दिन पहले सरकार ने मोबाइल फोन के पार्ट्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को घटा दिया है। इंपोर्ट ड्यूटी कम होने से भारत में मैन्युफैक्चरिंग होने वाले मोबाइल फोन की कीमत में कमी आएगी। गौरतलब है कि एप्पल अब अपने लेटेस्ट आईफोन iPhone 15 Series का प्रोडक्शन भारत में कर रहा है। सरकार के नए फैसले का असर भारत में बनने वाले आईफोन की कीमत पर भी पड़ेगा। साथ ही अन्य मेड इन इंडिया फोन भी सस्ते होंगे।
FEB 01, 2024 10:37 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: मोबाइल होंगे सस्ते
बता दें कि कि अंतरिम बजट 2024 के एक दिन पहले सरकार ने मोबाइल फोन के पार्ट्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को घटा दिया। इससे स्मार्टफोन और फीचर मोबाइल फोन की कीमत में कमी आएगी। केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले पार्ट्स के लिए आयात शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया है। इससे प्रीमियम आईफोन जैसे स्मार्टफोन भी सस्ते हो सकते हैं।
FEB 01, 2024 10:15 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: इलेक्ट्रिक व्हीकल हो सकते हैं सस्ते
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस बजट से हर सेक्टर की तरह ऑटो सेक्टर खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं। सरकार लिथियम-आयन बैटरी पर टैक्स में कटौती कर सकती है, जो इसकी कीमत में काफी कमी कर सकता है।
FEB 01, 2024 09:59 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: बजट 2023 में क्या हुआ था महंगा
बजट 2023 में सिगरेट, विदेश से आने वाली सोना-चांदी की चीजें, देशी किचन की चिमनी ,शराब आदि महंगा हुआ था।
FEB 01, 2024 09:41 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: बजट 2023 में क्या हुआ था सस्ता
बजट 2023 में सरकार ने कई चीजों के दाम घटाए थे। जिसमें खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, कुछ मोबाइल फोन के पार्ट्स, कैमरे के लेंस, डायमंड, लिथियन बैटरी, कपड़े शामिल थे।
FEB 01, 2024 09:12 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: आखिरी अंतरिम बजट में ये चीजें हुई थी महंगी
साल 2019 के अंतरिम बजट को वित्त मंत्री वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया था। इसमें ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, पीवीसी, टाइल्स, तंबाकू, सोने-चांदी के आभूषण, ऑप्टिकल फाइबर, स्टेनलेस उत्पाद, मूल धातु के फिटिंग, फ्रेम और सामान, लाउडस्पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, एसी, सीसीटीवी कैमरा, वाहन के हॉर्न, सिगरेट आदि महंगे हुए थे।
FEB 01, 2024 08:48 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: आखिरी अंतरिम बजट में ये चीजें हुई थी सस्ती
बजट 2019 के बाद इलेक्ट्रिक कारें, होम लोन, साबुन, शैंपू, बालों का तेल, टूथपेस्ट, डेटरजेंट, पंखे, लैम्प, ब्रीफ केस, यात्री बैग, सेनेटरी वेयर, बोतल, कंटेनर, बर्तन, गद्दा, बिस्तर, चश्मे के फ्रेम, बांस का फर्नीचर, पास्ता, मयोनेज, धूपबत्ती, नमकीन, सूखा नारियल, सैनिटरी नैपकिन, ऊन और ऊनी धागे सस्ते, इलेक्ट्रिक वाहन, लेदर का सामान, रक्षा उपकरण भी सस्ते हुए थे।
FEB 01, 2024 08:13 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: ये चीजें हो सकती है महंगी
- नकली ज्वेलरी
- सिगरेट
- इलेक्ट्रिक चिमनी
- इंपोर्टेड इलेक्ट्रिक कारें
- सोना, चांदी, और हीरा
- पीतल और अन्य नकली वस्तुएं
- रसोई चिमनी
- रबर उत्पाद
FEB 01, 2024 07:47 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: ये चीजें हो सकती है सस्ती
अंतरिम बजट 2024 में खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वाहन, मोबाइल फोन, कैमरे के लेंस आदि सस्ते हो सकते हैं।
FEB 01, 2024 07:22 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: अंतरिम बजट 2019 में क्या हुआ था सस्ता महंगा
साल 2019 के अंतरिम बजट को वित्त मंत्री वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया था। इसमें पेट्रोल और डीजल पर 1 रुपये प्रति लीटर की कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई थी। सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी की गई थी और सोने पर 2.5 फीसदी आयात शुल्क बढ़ाया गया था। जिससे दाम में इजाफा हुआ था।
FEB 01, 2024 06:52 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: किसानों को मिल सकता है तोहफा
अंतरिम बजट में सरकार किसान सम्मान निधि को बढ़ा सकती है। इसे 2 हजार रुपये बढ़ाकर 6 हजार से 8 हजार रुपये किया जा सकता है। साथ ही महिला किसानों के लिए इसे 6 हजार सालाना से 12 हजार रुपये सलाना भी किया जा सकता है।
FEB 01, 2024 06:29 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: सिगरेट पर 16% कस्टम ड्यूटी
पिछले बजट में सरकार ने ऐलान किया था कि कुछ सिगरेट पर 16% कस्टम ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा नकली ज्वेलरी, गोल्ड बार से बनी चीजें और प्लेटिनम जैसी चीजें महंगी की गईं थीं। इन पर ड्यूटी बढ़ाने का प्रस्ताव बजट में दिया गया है। सरकार ने चांदी की ईंटों (सिल्वर बार) पर भी एग्री एंड डेवलपमेंट सेस को 2.5% से बढ़ाकर 5% कर दिया था। सिल्वर डोर पर भी इसी सेस को 2.5% से बढ़ाकर 4.35% कर दिया गया था।
JAN 31, 2024 22:39 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: ये चीजें हो सकती हैं महंगी
मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई अन्य चीजों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा सकती है। इसमें एविएशन, इलेक्ट्रॉनिक, स्पोर्ट्स सेक्टर की चीजें और लग्जरी आइटम शामिल हैं।
JAN 31, 2024 21:52 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: आईफोन होंगे सस्ते
सरकार ने बुधवार को मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट को बढ़ाने के लिए मोबाइल पार्ट्स पर आयात शुल्क को 5% कम कर दिया है। यानी अब इसे 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है। इसे भारत में मैन्युफैक्चरिंग होने वाले मोबाइल फोन की कीमत में कमी आएगी। बता दें कि एप्पल अब अपने लेटेस्ट आईफोन का प्रोडक्शन भारत में कर रहा है। यानी सरकार के नए फैसले का असर आईफोन की कीमत पर भी पड़ेगा। साथ ही अन्य मेड इन इंडिया फोन भी सस्ते होंगे।
JAN 31, 2024 20:54 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: सोना-चांदी हो सकता है सस्ता
रत्न और आभूषण उद्योग ने सोने के आयात पर BCD यानी बुनियादी सीमा शुल्क को वापस लेने की मांग कर रहा है। ऐसे में यदि अंतरिम बजट में ऐसा किया जाता है तो आम लोगों को कम कीमत में सोना-चांदी मिल सकता है। फिलहाल सोना-चांदी के आभूषणों पर 12.5 प्रतिशत बीसीडी लगता है। वहीं सोना-चांदी और अन्य कीमती धातुओं के सिक्कों पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लगता है, जो पहले 10% था।
JAN 31, 2024 19:58 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: ये कारें होंगी महंगी
पूरी तरह से देश के बाहर से इंपोर्ट होने वाली कारें महंगी हो सकती हैं। मेड इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सरकार इन कारों पर टैक्स बढ़ा सकती है। अगर सरकार ऐसा फैसला लेती है तो इससे इम्पोर्टेड कारें महंगी हो सकती हैं। साथ ही देश के बाहर से मंगाई जाने वाली इलेक्ट्रिक कारों पर भी इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ सकती है।
JAN 31, 2024 18:40 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: हाइड्रोजन वाहनों पर टैक्स में कटौती
साथ ही सरकार हाइड्रोजन वाहनों पर टैक्स में कटौती-सब्सिडी मिल सकती है। लेकिन एक्सपोर्ट किए जाने वाले व्हीकल पर इम्पोर्ट ड्यूटी को बढ़ाया भी जा सकता है।
JAN 31, 2024 18:14 IST
Budget 2024, Sasta-Mehnga LIVE Updates: टैक्स में हो सकती है कटौती
फिलहाल एंट्री-लेवल ICE टू-व्हीलर पर 18% जीएसटी लगता है। नए बजट में ईवी बनाने वाली कंपनियों को उम्मीद है कि सरकार इसमें कटौती कर सकती है। इससे ईवी की कीमतों में कमी आ सकती है।
