बिजनेस

मेड इन इंडिया Apple के बावजूद दुबई-अमेरिका से महंगा मिल रहा iPhone, इसलिए खर्च करने पड़ेंगे 1.5 गुना तक पैसे

Apple iPhone 15 Price In India: ऐप्पल ने आईफोन 15 सीरीज लॉन्च कर दी है। आईफोन 15 की कीमत अमेरिका और दुबई की तुलना में भारत में बहुत अधिक होगी।

Image

भारत में ऐप्पल आईफोन 15 की कीमत

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐप्पल ने लॉन्च की आईफोन 15 सीरीज
  • भारत में यूएस-दुबई से मिलेगा मंहगा
  • इम्पोर्ट ड्यूटी के कारण देने होंगे ज्यादा पैसा

Apple iPhone 15 Price In India: ऐप्पल (Apple) ने आईफोन 15 (iPhone 15) सीरीज लॉन्च कर दी है। आईफोन 15 की कीमत अमेरिका और दुबई की तुलना में भारत में बहुत अधिक होगी। ऐप्पल आईफोन अब भारत में बना रही है, मगर बावजूद इसके यहां लोगों को इस फोन के लिए अमेरिका-दुबई से ज्यादा पैसे देने होंगे। कंपनी भारत में आईफोन का प्रोडक्शन कर रही है, जिसके आधार पर खरीदारों को उम्मीद थी कि भारत में इसकी कीमतें कम होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

क्या है महंगी कीमत की वजह

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐप्पल के एक प्रमुख डिस्ट्रिब्यूटर के मुताबिक भारत में आईफोन की कीमत अमेरिका-दुबई से अधिक होने का एक कारण है सप्लाई चेन। असल में फोन के कई कम्पोनेंट को आयात शुल्क (Import Duty) के भुगतान के बाद भारत भेजा जाता है। इसके अलावा, अमेरिका और दुबई में अधिक वॉल्यूम की तुलना में भारत में बिजनेस का पैमाना बहुत कम है।

iPhone मॉडलभारत (शुरुआती कीमत)अमेरिका (शुरुआती कीमत)दुबई (शुरुआती कीमत)
iPhone 1579900 रु66300 रु76700 रु
iPhone 15 Plus89900 रु74500 रु85700 रु
iPhone 15 Pro134,900 रु82800 रु97000 रु
iPhone 15 Pro Max159,900 रु99400 रु115,000 रु
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article