Apple iPhone 15 Launch Date and Time, Price in India: दुनिया की सबसे विश्वसनीय मोबाइल निर्माता कंपनी Apple आज यानी 12 सितंबर को वंडरलस्ट इवेंट में iPhone 15 सीरीज की घोषणा करेगा। इतना ही नहीं, इस इवेंट में iPhone 15, Plus, Pro, Pro Max की झलक भी दिखाई जाएगी। यह इवेंट भारत में रात 10:30 बजे शुरू होगा। पूरी दुनिया एप्पल आईफोन 15 की झलक पाने को बेकरार है। आईफोन 15 की कीमत का खुलासा तो ऐप्पल इवेंट में ही किया जाएगा। एप्पल आईफोन (Apple iPhone) 15 सीरीज, आईओएस 17, एप्पल वॉच (Apple Watch) और अन्य प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के लिए 12 सितंबर को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में एप्पल पार्क (Apple Park) में अगला बड़ा कार्यक्रम "वंडरलस्ट" (Apple Wanderlust Event) आयोजित कर रहा है।
iPhone 15 Price in india
iPhone 15 और iPhone 15 Plus की कीमतें शाम को साफ होंगी लेकिन कुछ लीक से पता चलता है कि इन कीमतें क्या हो सकती हें। अनुमान लगाया जा रहा है कि iPhone 15 अपनी सामान्य कीमत 79,900 रुपये से शुरू होगा और iPhone 15 Plus की कीमत 89,900 रुपये रह सकती है।
iPhone 15 Pro Expected Price
iPhone 15 Pro और Pro Max की कीमतें अधिक होने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक, iPhone 15 Pro की कीमत $999 (82,900 रुपये) से बढ़कर $1,099 (91,200 रुपये) हो सकती है। वहीं प्रो मैक्स की कीमत में 200 डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है।
द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार टेक दिग्गज पहली बार एप्पल (Apple) के मालिकाना लाइटनिंग कनेक्टर के बजाय यूएसबी-सी पोर्ट के साथ आईफोन 15 (iPhone 15) लाइनअप लॉन्च करेगा। इसके साथ ही एप्पल (Apple) अपने अपकमिंग इवेंट के दौरान आईओएस 17 और वॉचओएस 10 की रिलीज डेट की भी घोषणा कर सकता है।
