टेक एंड गैजेट्स

iPhone 15 Price in India: नई iPhone 15 सीरीज हुई लॉन्च, अब 80,000 से भी कम कीमत पर खरीद सकेंगे

iPhone 15 Series Price in India: Apple ने ग्लोबल मार्केट के लिए नई iPhone 15 Series से पर्दा हटा लिया है जिसकी शुरुआती कीमत 80,000 रुपये से भी कम रखी गई है। कंपनी 15 सितंबर से इसकी बुकिंग लेना शुरू करेगी, वहीं 22 से बिक्री शुरू होगी।

Image

नयापन देने के लिए इसे अब टाइटेनियम बॉडी में पेश किया गया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Apple iPhone 15 Series हुई लॉन्च
  • शुरुआती कीमत 80,000 रुपये से कम
  • जोरदार फीचर्स और गजब का कैमरा

Apple iPhone 15 Series Launched: एप्पल ने मार्केट में iPhone 15 सीरीज से पर्दा हटा लिया है जिसमें चार मॉडल्स - iPhone 15, iPhone 15 प्लस, iPhone 15 प्रो और प्रो मैक्स शामिल हैं। इस मौके पर कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा कि ये अब तक की सबसे अच्छी iPhone सीरीज है। ये महंगा स्मार्टफोन दिखने में iPhone 140 प्रो सीरीज जैसा ही है, हालांकि नयापन देने के लिए इसे अब टाइटेनियम बॉडी में पेश किया गया है। फीचर्स पर जब नजर डालेंगे तो आपको समझ आएगा कि ये कितना बदल गया है, इसके साथ ही पहले से जोरदार कैमरा क्वालिटी अब लाजवाब हो गई है।

iPhone 15 Series Price in India

कीमत की बात करें तो ऐप्पल ने पहले की तरह इसकी कीमत को बहुत ज्यादा नहीं रखा है। अब नया iPhone 15 आप 80,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। जी हां... ऐप्पल ने जहां iPhone 15 की कीमत 79,900 रुपये है, वहीं iPhone 15 प्लस वेरिएंट 89,900 रुपये में मिलेगा। ये कीमत iPhone 15 प्रो के लिए 1,39,900 रुपये तक जाती है, वहीं इसका टॉप मॉडल यानी iPhone 15 प्रो मैक्स ग्राहकों को करीब 2 लाख रुपये का मिलेगा।

मेड इन इंडिया है आईफोन 15

ऐप्पल ने ग्लोबल मार्केट में नया आईफोन 15 लॉन्च कर दिया है। भारतीय संदर्भ में देखें तो ये पहली बार होगा जब कंपनी इसकी बिक्री भारत में भी ग्लोबल मार्केट वाली तारीख पर शुरू करेगी। इसकी सबसे बड़ी और रोमांचक वजह ये है कि ऐप्पल आईएनसी ने भारत में आईफोन 15 का उत्पादन शुरू किया है। यही वजह है कि सबसे सस्ता आईफोन 15 ग्राहकों को 80,000 रुपये से भी कम कीमत पर मिलने वाला है। आईफोन 15 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत कीमत 79,900 रुपये रखी गई है।

14 से कितना अलग है आईफोन 15

ऐप्पल ने नए आईफोन 15 में बड़े बदलाव किए हैं जिनसे सबसे मजेदार है टाइप-सी चार्जिंग, यानी किसी भी मोबाइल के चार्जर से आज आईफोन 15 चार्ज कर सकेंगे। इसके साथ सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा सिस्टम मिला है जो 4के रिकॉर्डिंग करता है।

जानें हर वेरिएंट की कीमत

iPhone 15

- 128जीबी : 79,900 रुपये

- 256जीबी : 89,900 रुपये

- 512जीबी : 1,09,900 रुपये

iPhone 15 प्लस

- 128जीबी : 89,900 रुपये

- 256जीबी : 99,900 रुपये

- 512जीबी : 1,19,900 रुपये

iPhone 15 प्रो

- 128जीबी : 1,34,900 रुपये

- 256जीबी : 1,44,900 रुपये

- 512जीबी : 1,64,900 रुपये

- 1टीबी : 1,84,900 रुपये

iPhone 15 प्रो मैक्स

- 256जीबी : 1,59,900 रुपये

- 512जीबी : 1,79,900 रुपये

- 1टीबी : 1,99,900 रुपये

कब से शुरू होगी बिक्री

दुनिया भर में बेसब्री से iPhone 15 सीरीज का इंतजार किया जा रहा था और अब आप इस स्मार्टफोन की बुकिंग 15 सितंबर 2023 से करा सकते हैं। कंपनी इस नए फोन की बिक्री 22 सितंबर से शुरू करने वाली है।

TNN Tech Desk
TNN टेक डेस्क author

देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर हम आपको यहां देते हैं। स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स और बाकी तमाम जानकारी हम आपको लगातार देंगे।

और पढ़ें
End of Article