Bajaj Housing Finance Share Price Down Today: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में आज सुबह के शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला और 6.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 132.55 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। अब करीब 12 बजे BSE पर इसका शेयर 8.50 रु या 6.01 फीसदी की कमजोरी के साथ 132.90 रु पर है। मगर ये गिरावट आई क्यों, आगे जानिए इसका कारण।
ये भी पढ़ें -
Bajaj Housing Finance Share Price Down
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में बिक्री आज तीन महीने के शेयरहोल्डर लॉक-इन के खत्म होने के बाद हो रही है। अब 12.5 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए स्वतंत्र हैं। यह कंपनी के आउटस्टैंडिंग इक्विटी शेयरों का 2 प्रतिशत है।
कैसा रहा था IPO
बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर इस साल सितंबर में शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। आईपीओ को 3 लाख करोड़ रुपये के आवेदन मिले, जबकि कंपनी की योजना 6,560 करोड़ रुपये जुटाने की थी। कंपनी ने IPO में अपने शेयर 70 रुपये पर जारी किए। इसके शेयर 150 रुपये पर लिस्ट हुए, जिससे निवेशकों को 115 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न मिला।
कितनी है मार्केट कैपिटल
इस समय बजाज हाउसिंग का शेयर प्राइस 132.90 रु पर है, जो इसके आईपीओ प्राइस (75 रु) से 56.4 फीसदी प्रीमियम है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.11 लाख करोड़ रु है। इसका आज तक का सबसे ऊंचा लेवल 188.45 रु रहा है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
