बिजनेस

Airtel Q3 results: एयरटेल का लाभ तीसरी तिमाही में 54 प्रतिशत बढ़कर 2,442 करोड़ रुपये पर पहुंचा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 5, 2024, 07:33 PM IST

Airtel Q3 results:शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान एयरटेल की एकीकृत परिचालन आय सालाना आधार पर 5.8 प्रतिशत बढ़कर 37,899.5 करोड़ रुपये हो गई।

Image

Airtel Q3 results: एयरटेल का लाभ तीसरी तिमाही में 54 प्रतिशत बढ़कर 2,442 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Airtel Q3 results: भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 54 प्रतिशत बढ़कर 2,442.2 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी ने 1,588.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान एयरटेल की एकीकृत परिचालन आय सालाना आधार पर 5.8 प्रतिशत बढ़कर 37,899.5 करोड़ रुपये हो गई। इससे पहले दिसंबर, 2022 तिमाही में यह आंकड़ा 35,804.4 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान भारतीय कारोबार से एयरटेल की आय सालाना आधार पर 11.4 प्रतिशत बढ़कर 27,811 करोड़ रुपये हो गई।

देश में कंपनी की प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) एक साल पहले के 193 रुपये से 7.7 प्रतिशत बढ़कर 208 रुपये हो गई। भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने मोबाइल सेवाओं की दरों में और बढ़ोतरी की जरूरत बताई है। कंपनी ने जो निवेश किया है, उस पर प्रतिफल अब भी कम यानी 9.4 प्रतिशत है।

एयरटेल प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को लगभग एक महीने की सेवा के लिए कम से कम 155 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है, क्योंकि कंपनी ने जनवरी, 2023 में दरें 56 प्रतिशत बढ़ा दी थीं। दिसंबर तिमाही में भारती एयरटेल के कुल ग्राहकों की संख्या सालाना आधार पर लगभग आठ प्रतिशत बढ़कर 55.1 करोड़ हो गई, जबकि भारत में ग्राहक आधार 7.5 प्रतिशत बढ़कर 39.7 करोड़ हो गया।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article