बिजनेस

BPCL Q3 results: बीपीसीएल का तीसरी तिमाही का लाभ 82 प्रतिशत बढ़कर 3,181.42 करोड़ रुपये पर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 29, 2024, 07:20 PM IST

​BPCL Q3 results: उम्मीद से बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और ईंधन बिक्री पर अधिक मार्जिन की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में शुद्ध लाभ 1,747.01 करोड़ रुपये था।

Image

कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के 8,243.55 करोड़ रुपये के आंकड़े से कम रहा।

Photo : Times Now Digital

BPCL Q3 results: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 82 प्रतिशत बढ़कर 3,181.42 करोड़ रुपये रहा है। उम्मीद से बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और ईंधन बिक्री पर अधिक मार्जिन की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में शुद्ध लाभ 1,747.01 करोड़ रुपये था।

हालांकि, कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर, 2023) के 8,243.55 करोड़ रुपये के आंकड़े से कम रहा है। तिमाही के दौरान बीपीसीएल को प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को पेट्रोल या डीजल ईंधन में बदलने पर 13.3 डॉलर की प्राप्ति हुई। ईंधन विपणन से कर-पूर्व कमाई तीसरी तिमाही में बढ़कर 4,372.93 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,618.95 करोड़ रुपये थी। हालांकि यह जुलाई-सितंबर तिमाही के 11,283.29 करोड़ रुपये से कम है।

इस अवधि में कंपनी की परिचालन आय मामूली रूप से घटकर 1.3 लाख करोड़ रुपये रही। इस बीच अक्टूबर-दिसंबर में बीपीसीएल का विपणन मार्जिन (मुनाफा) 3.5 रुपये प्रति लीटर रहने का अनुमान है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने अप्रैल-दिसंबर में कंपनी ने अपना अबतक का सर्वाधिक 22,069.27 रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी को अप्रैल-दिसंबर, 2022 में 4,739.42 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article