Maruti Suzuki Alto Discount: मारुति सुजुकी ने त्योहारी सीजन से पहले ही भारतीय ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। कंपनी ने सितंबर 2023 में अपनी सबसे किफायती कार ऑल्टो के10 पर 54,000 रुपये तक छूट दी है। इस कार को फिलहाल 4 वेरिएंट्स में बेचा जा रहा है जिनमें स्टैंडर्ड, एलएक्सआई, वीएक्सआई और वीएक्सआई प्लस शामिल हैं। मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 सीएनजी और पेट्रोल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। सबसे सस्ती ऑल्टो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 5.96 लाख रुपये तक जाती है। कुल मिलाकर अगर आप दिवाली तक इंतजार नहीं करना चाहते तो इसी महीने ये कार खरीद सकते हैं।
डिस्काउंट में क्या-क्या शामिल
मारुति सुजुकी ऑल्टो पर कंपनी ने 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया है, इसके अलावा 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी एंट्री लेवल हैचबैक को मिला है। बता दें कि डीलरशिप से लेकर शहर और राज्यों के हिसाब से इस डिस्काउंट में बदलाव हो सकते हैं। ग्राहक 30 सितंबर तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इस किफायती कार के साथ आपको वो सारे फीचर्स मिलते हैं जो इस कीमत पर कोई कंपनी मुहैया करा सकती है।
सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 के साथ 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो जोरदार माइलेज के लिए जाना जाता है। ये इंजन 66 बीएचपी ताकत और 89 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है जिसके साथ कंपनी ने 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स दिया है। बता दें कि ये सस्ती कार सीएनजी वेरिएंट में भी बेची जा रही है, यानी अगर जेब टाइट रहती है तो इस कार का सीएनजी वेरिएंट आपकी फैमिली कार की जरूरत पूरी कर सकता है।
