ऑटो न्यूज़

2025 Jeep Meridian SUV भारत में हुई लॉन्च, सही कीमत पर मिलेगा लग्जरी वाला मजा

2025 Jeep Meridian Launched In India: जीप इंडिया ने नई मेरिडियन को 5 और 7-सीटर लेआउट में पेश किया है। ग्राहक इस एसयूवी को चार वेरिएंट्स - लॉन्गिट्यूड, लॉन्गिट्यूड प्लस, लिमिटेड -ओ- और ओवरलैंड में चुन सकते हैं। एक्सटीरियर पर नजर डालें तो नई जीप मेरिडियन एसयूवी को कोई बदलाव नहीं दिया गया है।

Image

New Jeep Meridian SUV की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 24.99 लाख रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जीप मेरिडियन का अपडेटेड मॉडल लॉन्च
  • लुक पहले जैसा, फीचर्स में फुल हाइटेक
  • SUV का शुरुआती दाम 24.99 लाख

2025 Jeep Meridian Launched In India: जीप इंडिया ने मेरिडियन एसयूवी का मिड लाइफ अपडेट भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 24.99 लाख रुपये है। कंपनी ने नई मेरिडियन को 5 और 7-सीटर लेआउट में पेश किया है। ग्राहक इस एसयूवी को चार वेरिएंट्स - लॉन्गिट्यूड, लॉन्गिट्यूड प्लस, लिमिटेड -ओ- और ओवरलैंड में चुन सकते हैं। एक्सटीरियर पर नजर डालें तो नई जीप मेरिडियन एसयूवी को कोई बदलाव नहीं दिया गया है। मेरिडियन को पहले जैसा हुलिया, स्लैट ग्रिल, पतले एलईडी हेडलैंप्स के साथ डीआरएल, 18-इंच के अलॉय व्हील्स और एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।

लेवल 2 एडीएएस मिला

फीचर्स के मामले में कंपनी ने 2025 मेरिडियन एसयूवी को जोरदार अपडेट्स दिए हैं। इसके साथ नई तकनीकी दी गई है जो अब लेवल 2 एडीएएस और कई सारे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। इसके अलावा मेरिडियन के केबिन में 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और पावर्ड के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कितना दमदार है इंजन

जीप इंडिया ने मेरिडियन के बेस वेरिएंट को 5-सीटर लेआउट में पेश किया है, वहीं बाकी सभी वेरिएंट्स 7-सीटर हैं। इस प्रीमियम एसयूवी के साथ कंपनी ने पहले जैसा 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 9-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आता है। ये दमदार इंजन 168 बीएचपी ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा कंपनी ने एसयूवी को 2-व्हील ड्राइव और 4-व्हील ड्राइव वर्जन में पेश किया है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 36.49 लाख रुपये तक जाती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article