दुनिया

US News: कौन है यूट्यूबर Kai Cenat, जिससे गिफ्ट लेने न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतर पड़े सैकड़ों युवा, हो गया दंगा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 5, 2023, 12:12 PM IST

US News: काई सेनट ने बिना कोई परमिशन लिए, अपने प्रशंसकों को न्यूयॉर्क शहर के यूनियन स्क्वायर में बुला लिया। मुफ्ट गिफ्ट उसमें भी प्ले स्टेशन 5 की लालच कहिए या फिर अपने चहेते से मिलने की ललक में सैकड़ों युवा यूनियन स्क्वायर पहुंच गए।

Image

काई सेनट के कारण न्यूयॉर्क में हुआ दंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट @Vagoish)

US News: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक यूट्यूबर के कारण दंगा भड़क गया। यूट्यूबर का नाम काई सेनट (Kai Cenat) है, जिसने अपने फैंस को गिफ्ट लेने के लिए आमंत्रित किया था। इसे लेकर काई ने एक वीडियो डाला था जिसमें उसने कहा था कि उसके फैंस यूनियन स्क्वाॅयर पहुंचें, जहां वह अन्य चीजों के अलावा मुफ्त प्लेस्टेशन कंसोल और उपहार कार्ड बांटेगा।

कौन है काई सेनट (Who is Kai Cenat)

काई सेनट एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है। जिसके 20 मिलियन से अधिक ट्विच फॉलोअर्स हैं। साथ ही सेनट यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इसका पूरा नाम काई कार्लो सेनट है, जिसकी पहचान एक अमेरिकी लाइव स्ट्रीमर और यूट्यूबर के तौर पर है। ये ट्विच पर अपनी लाइव स्ट्रीम और यूट्यूब पर पोस्ट की गई कॉमेडी-आधारित सामग्री के लिए जाने जाते हैं। उन्हें 12वें स्ट्रीमी अवार्ड्स और 2023 स्ट्रीमर अवार्ड्स में "स्ट्रीमर ऑफ द ईयर" नामित किया गया था।

कैसे फैला दंगा

काई सेनट ने बिना कोई परमिशन लिए, अपने प्रशंसकों को न्यूयॉर्क शहर के यूनियन स्क्वायर में बुला लिया। मुफ्ट गिफ्ट उसमें भी प्ले स्टेशन 5 की लालच कहिए या फिर अपने चहेते से मिलने की ललक में सैकड़ों युवा यूनियन स्क्वायर पहुंच गए। भीड़ अनियंत्रित हो गई और हिंसा करने लगी। कई गाड़ियों को तोड़ दिया गया, पथराव होने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस पर भी हमला बोल दिया गया।

कानूनी कार्रवाई के घेरे में सेनट

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काई सेनट समेत कई को वहां से गिरफ्तार कर लिया। भीड़ को सख्ती से वहां से हटाया गया और स्थिति पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया, इनमें से 30 को किशोर बताया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article