दुनिया

'भुखमरी का शिकार' पाकिस्तान करेगा मालदीव की मदद, भारत की कटौती के बाद पाक पीएम ने किया मुइज्जू से वादा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 2, 2024, 03:46 PM IST

गुरुवार को भारत ने मालदीव को दी जाने वाली मदद में कटौती कर दी है। मालदीव के साथ तनाव के बीच भारत ने मालदीव को मिलने वाली आर्थिक मदद में 22 फीसदी की कटौती की है। जिससे मालदीव को बड़ा झटका लगा है।

Image

भूख से मर रहा पाकिस्तान करेगा मालदीव की मदद

Photo : AP

पाकिस्तान रह-रहकर ऐसी हरकतें करते रहता है कि दुनिया उसपर हंसने लगती है। जो पाकिस्तान खुद के घर को नहीं संभाल पा रहा है, लोगों को सही से रोटी नसीब नहीं हो रही है, जिसके बाद देश चलाने के लिए पैसा नहीं है, खुद कटोरा लेकर कभी सऊदी तो कभी चीन से भीख मांगते रहता है, वो अब मालदीव की मदद करेगा।

भारत ने मदद में की कटौती

दरअसल गुरुवार को भारत ने मालदीव को दी जाने वाली मदद में कटौती कर दी है। मालदीव के साथ तनाव के बीच भारत ने मालदीव को मिलने वाली आर्थिक मदद में 22 फीसदी की कटौती की है। जिससे मालदीव को बड़ा झटका लगा है। इसी के बाद मालदीव को पाकिस्तान ने मदद की बात कही है।

मालदीव ने मांगी मदद

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस पर जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान, पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवर-उल हक काकर ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें कहा गया है- "मुइज्जू को मालदीव की तत्काल विकास जरूरतों को पूरा करने के लिए पाकिस्तानी सरकार के समर्थन का भी आश्वासन दिया गया है।"

भारत के दुश्मनों से मालदीव की दोस्ती

मालदीव में जब से मुइज्जू की सरकार बनी है, वो भारत के दुश्मनों से दोस्ती करने में लगे हैं। चीन समर्थक मुइज्जू ने सत्ता में आने के साथ ही भारत के साथ रिश्ता बिगाड़ लिया है। मुइज्जू चीन से दोस्ती बढ़ाने के बाद अब पाकिस्तान के साथ दोस्ती बढ़ाने में लगे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article