दुनिया

तीन में से एक Covid मरीज गंभीर बीमारी की चपेट में, लंग्स-ब्रेन और लीवर में मिल रही गड़बड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2023, 02:05 PM IST

Covid-19: रिपोर्ट में सामने आया कि कोविड संक्रमण के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले मरीजों के फेफड़ों में असामान्यताएं देखी गई। यह लगभग 14 गुना थीं। वहीं, मरीज के मस्तिष्क में यह तीन और गुर्दे से संबंधित असामान्यताएं दो गुना अधिक थी।

Image

कोरोना संक्रमण (फाइल फोटो)

Photo : BCCL

Covid-19: एक शोध से यह बात सामने आई है कि कोविड-19 संक्रमण के पांच महीने बाद लगभग एक तिहाई रोगियों में कई गंभीर बीमारियां देखने को मिल रही हैं। रोगियों के कई अंगों, विशेष रूप से फेफड़े, मस्तिष्क और गुर्दे में असामान्यताएं देखी गई हैं।

मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) स्कैन पर आधारित द लैंसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन से पता चला है कि कोविड संक्रमण के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले मरीजों के फेफड़ों में असामान्यताएं देखी गई। यह लगभग 14 गुना थीं। वहीं, मरीज के मस्तिष्क में यह तीन और गुर्दे से संबंधित असामान्यताएं दो गुना अधिक थी।

ये मरीज मिले ज्यादा प्रभावित

एमआरआई से सामने आया कि गंभीर कोविड संक्रमण, उम्र, और पुरानी बीमारियों वाले मरीज ज्‍यादा प्रभावित दिखे। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के रेडक्लिफ मेडिसिन विभाग के डॉ. बेट्टी रमन ने कहा, हमें एमआरआई में लगभग तीन में से एक मरीज के अंगों में असामान्यताएं देखने को मिली। यह निष्कर्ष अस्पताल में भर्ती होने के बाद 500 कोविड रोगियों की एमआरआई के बाद सामने आया। यह शोध कोविड-19 के 259 मरीजों पर किया गया जिसमें से 52 मरीजों को खास निगरानी पर रखा गया।

5 महीने बाद सामने आई परेशानी

यूके में 13 स्थानों पर भर्ती किए गए मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के औसतन पांच महीने बाद हृदय, मस्तिष्क, फेफड़े, लिवर और गुर्दे को कवर करने वाले एमआरआई स्कैन से गुजरना पड़ा। उनका रक्त परीक्षण भी हुआ। अध्ययन में पाया गया कि कुछ अंग चोट के साक्ष्य से संबंधित हैं। उदाहरण के लिए, फेफड़ों की एमआरआई में असामान्यताओं के साथ सीने में जकड़न और खांसी के लक्षण सीधे विकारों से जुड़े नहीं हो सकते। अस्पताल में भर्ती पूर्व कोविड रोगियों में हृदय और लिवर के नुकसान का स्तर खास निगरानी में रखे गए मरीजों के समान था।

कई मरीजों के दो से ज्यादा अंग प्रभावित

शोध में इस बात की भी पुष्टि की गई कि अस्पताल में भर्ती होने वाले उन रोगियों में भी असामान्यताएं पाई गई जिन्‍होंने कोविड के बाद खराब शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की सूचना दी थी। डॉ. बेट्टी रमन ने कहा कि एमआरआई में मरीजों के दो से अधिक अंग प्रभावित थे। उन्होंने कहा, हमारे निष्कर्ष गुर्दे, मस्तिष्क और मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित प्रभावों पर प्रकाश डालते हैं। खासकर उन लोगों पर जो कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article