दुनिया

'मैं इमरान खान को मारना चाहता था क्योंकि'..., Imran Khan पर गोली चलाने वाले का बयान आया सामने-Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 08:33 PM IST

I wanted to kill Imran Khan because:पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान पर गोलियां चलाने वाले हमलावर का बयान आया सामने।

Image

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (फाइल फोटो)

'मैंने इमरान खान को मारने की कोशिश की...मैंने सोचा कि इधर अजान हो रही है उधर वो डीजे लगाकर शोर कर रहे हैं..मेरे जमीर ने ये चीज अच्छा नहीं माना'... पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमला करने वाले का वीडियो सामने आया है, बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान मोहम्मद नावेद के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस के शिकंजे में आए हमलावर बताए जा रहे नावेद ने कहा है कि उसने हत्या की नियत से ही गोली चलाई थी पुलिस हिरासत में हमलावर ने बयान दिया कि उसने हत्या करने के लिए ही हमला किया था।

बताते हैं कि नावेद ने कहा- अजान के दौरान इमरान खान के लॉन्ग मार्च में गाना बजाया जा रहा था उधर अजान हो रही थी, इधर इमरान खान के लोग शोर मचा रहे थे। इसे देखकर मैंने अचानक गोली चलाने का फैसला किया और कहा कि मेरे पीछे कोई नहीं है...

हमलावर ने कहा कि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहा था। मुझसे यह चीज देखी नहीं गई। इसलिए मैंने उसे जान से मारने का फैसला किया। मैंने उसे खत्म करने के लिए ही गोली चलाई थी। गौर हो कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गोली लगने से घायल हो गए हैं। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई।

वहीं इमरान खान पर हुए हमले पर पाक एसेंबली में प्रधानमंत्री बोले- 'आज का वाकया इस बात की गवाही देता है कि हम अपने सियासी नजरिये और सियासी लाइक व डिसलाइक के लिए जान लेने से भी गुरेज नहीं करते' -

इमरान खान खतरे से बाहर हैं

जियो टीवी के फुटेज के अनुसार खान के दाहिने पैर में गोली लगी है। चैनल ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर हैं।एआरवाई न्यूज के अनुसार खान की हालत खतरे से बाहर है। एआरवाई न्यूज को खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का मुखपत्र माना जाता है।खान की पार्टी के वरिष्ठ नेता असद उमर ने एआरवाई न्यूज को बताया कि इमरान खान के पैर में एक गोली लगी है। उन्होंने कहा कि इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं और स्थानीय नेता अहमद चट्ठा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

उन पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की

जियो टीवी की खबर के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री जिस कंटेनर-ट्रक में यात्रा कर रहे थे, उस पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की।चैनल के अनुसार एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है। शुरु में बताया गया था कि खान सुरक्षित हैं जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि खान भी घायल हैं और उनके पैर में गोली लगी है। ऐसी भी खबरें हैं कि खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी इस हमले में घायल हुए हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article