दुनिया

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो का जगजाहिर है खालिस्तान प्रेम, 2018 में भी करा चुके हैं किरकिरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 22, 2023, 11:24 PM IST

भारत पर आरोप मढ़ने पर चौतरफा कनाडा की आलोचना हो रही है। कनाडा को जिन अमेरिका और ब्रिटेन जैसे मित्र राष्ट्रों से इस मामले में समर्थन मिलने की उम्मीद थी, वहां से भी उसे निराशा हाथ लगी है।

Image

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो कई बार दिखा चुके हैं खालिस्तान प्रेम

एक खालिस्तानी आतंकी के चक्कर में भारत के साथ संबंध खराब कर चुके कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का खालिस्तान प्रेम पहले भी दिखता रहा है। हाल ही में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बेबुनियाद आरोप भारत पर लगाकर ट्रूडो चौतरफा अपनी किरकिरी करा चुके है।

हो रही चौतरफा आलोचना

भारत पर आरोप मढ़ने पर चौतरफा कनाडा की आलोचना हो रही है। कनाडा को जिन अमेरिका और ब्रिटेन जैसे मित्र राष्ट्रों से इस मामले में समर्थन मिलने की उम्मीद थी, वहां से भी उसे निराशा हाथ लगी है।

पहले भी दिखा चुके हैं खालिस्तान प्रेम

ऐसा पहली बार नहीं है जब ट्रूडो ने खालिस्तानियों के मामले पर अपनी किरकिरी कराई हो। साल 2018 में कनाडाई पीएम ट्रूडो ने अपने डिनर में खालिस्तानी समर्थक जसपाल सिंह अटवाल को बुला लिया था।

क्या था मामला

दरअसल 2018 में ट्रूडो भारत की यात्रा पर आए थे। इसी दौरान एक आधिकारिक डिनर के लिए जसपाल सिंह अटवाल को कनाडा की ओर से निमंत्रण भेज दिया गया था। अटवाल खालिस्तानी समर्थक है और कनाडा में पंजाब के मंत्री की हत्या करने के प्रयास करने के मामले में दोषी करार दिया गया था। इसके साथ ही कई आरोप उस पर हैं। जब विवाद बढ़ा तो उसका निमंत्रण रद्द कर दिया गया। ट्रूडो ने तब किरकिरी होने के बाद सफाई दी थी।

End of Article