दुनिया

आतंकी की हत्या पर हंगामा करने वाले ट्रूडो, अब हिंदुओं को मिली धमकी पर क्यों हैं चुप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 06:49 PM IST

खालिस्तान आंदोलन के एक नेता के समर्थन वाले चरमपंथी तत्वों ने कनाडा में रह रहे भारतीयों को खुले तौर पर कनाडा से जाने की धमकी दी है। जिसके बाद से हिदू वहां डरे हुए हैं।

कनाडा का खालिस्तान प्रेम समय-समय पर उभर-उभर कर सामने आता रहा है। कनाडा भले ही कुछ कहे लेकिन सबूत बताते रहे हैं कि कनाडा भारत के विरोधियों के साथ है। एक खालिस्तानी आतंकी की हत्या पर भारत के साथ संबंध खराब करने वाले कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, हिंदुओं को धमकी देने के मामले पर खामोश हैं।

दी गई है खुलेआम धमकी

खालिस्तान आंदोलन के एक नेता के समर्थन वाले चरमपंथी तत्वों ने कनाडा में रह रहे भारतीयों को खुले तौर पर कनाडा से जाने की धमकी दी है। जिसके बाद से हिदू वहां डरे हुए हैं। कनाडा में खालिस्तान आंदोलन के नेता और तथाकथित जनमत संग्रह कराने वाले सिख फॉर जस्टिस के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नून ने हिंदू कनाडाई लोगों पर निशाना साधते हुए हमसे कनाडा छोड़ने और भारत वापस जाने के लिए कहा है।

ट्रूडो के आरोपों के बाद धमकी

खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में हत्या की घटना में भारतीय एजेंटों की भूमिका की ‘‘संभावित’’ संलिप्तता को लेकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विस्फोटक आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ने के बीच यह वीडियो सामने आया है।

ट्रूडो की चुप्पी पर सवाल

इस मामले पर ट्रूडो चुप ही हैं। उन्हीं के एक सासंद के विरोध करने पर सरकार की ओर से एक बयान जारी करके खानापूर्ति कर दी गई है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि एक आतंकी की हत्या पर बवाल करने वाले ट्रूडो, हिंदुओं की मिली धमकी पर चुप क्यों हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article