वायरल न्यूज़

Viral Video: लहंगा पहन लंदन की सड़कों पर जब निकली ये मॉडल, मुड़-मुड़कर देखने लगे गोरे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 20, 2024, 08:06 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक लड़की का लहंगा पहने हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लंदन की सड़कों पर घूमती नजर आ रही है। ऐसे में लंदन के लोगों का रिएक्शन देखने लायक है।

Image

लंदन की सड़कों पर लहंगा पहन घूमती नजर आई मॉडल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लंहगा में दिखी स्पैनिश इंडियन मॉडल
  • देखते रह गए लंदन के लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Spanish Indian Model In Lehenga Viral Video: रील्स बनवना या फोटोशूट कराना अब आम बात हो गई है, जिसे देखिए बस इसी काम में लगा रहता है। सोशल मीडिया के इस परपंच से अब तो एक्टर्स-मॉडल्स भी नहीं बच पा रहे हैं, उनका भी बखूबी योगदान देखने को मिल जाता है। हाल ही में लंदन की सड़कों से एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला लहंगा पहनी हुई नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जो महिला लहंगा पहनकर घूम रही है। दरअसल, वह स्पैनिश भारतीय मॉडल है, जिसका नाम श्रद्धा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लंदन की सड़कों और मेट्रो में जब वह लहंगा पहनकर गई तो लंदन के लोग उसे देखने लगे और उसकी खूबसूरती की तारीफ भी की। यह मॉडल काफी रील्स बनाती हुई अपनी वीडियोज को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है।

लंदन की सड़कों पर लहंगा पहन घूमती नजर आई मॉडल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों के काफी कमेंट भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भारतीय वेशभूषा में इतनी ताकत है, जो किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर का कहना है कि लहंगा में यह मॉडल बहुत खूबसूरत लग रही है। इस वीडियो पर अब तक 3 मिलियन से अधिक लाइक आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'shr9ddha' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article