वायरल न्यूज़

Video: IndiGo प्लेन का AC हुआ खराब तो एयर होस्टेस ने पसीना पोंछने के लिए यात्रियों को थमा दिया टिश्यू पेपर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 6, 2023, 01:53 PM IST

Viral Video: 5 अगस्त को चंडीगढ़ से जयपुर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E-7261 की एसी खराब थी। इस दौरान यात्रियों को बिना एसी के ही सफर करना पड़ा। इससे गर्मी के कारण यात्रियों का बुरा हाल हो गया।

Image

इंडिगो एयरलाइंस (ट्विटर)

Viral Video: गर्मी में बिना कूलर, पंखे और एसी के रहना काफी मुश्किल हो जाता है। ऊपर से आप प्लेन का सफर कर रहे हों और उसका एसी काम न कर रहा हो, तो हालत खराब होनी लाजमी है। कुछ यही हुआ 5 अगस्त को चंडीगढ़ से जयपुर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E-7261 में। इस फ्लाइट का एसी खराब होने से यात्रियों की गर्मी के मारे हालत खराब हो गई। इस दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एयर होस्टेस ने यात्रियों को बांटे टिश्यू पेपर

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जब यात्री पसीने से तर-बतर हो गए तो प्लेन की एयर होस्टेस ने यात्रियों को पसीना पोछने के लिए टिशू पेपर थमा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वह 5 अगस्त को चंडीगढ़ से जयपुर जा रही फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान प्लेन में AC नहीं चला। इससे यात्रियों की गर्मी के मारे हालत खराब हो गई। देखें वीडियो-

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें आप देख सकते हैं कि कई यात्री पसीना पोंछ रहे हैं। इस दौरान एयर होस्टेस यात्रियों को टिश्यू पेपर बांटती नजर आ रही है। अमरिंदर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यात्रियों को पहले 10-15 मिनट चिलचिलाती धूप में लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद जब वह फ्लाइट में बैठे ताे वहां एसी ही नहीं चल रही थी। फ्लाइट ने बगैर AC ही टेकऑफ कर दिया। टेक ऑफ से लेकर लैंडिंग तक फ्लाइट का AC नहीं चला। इस पूरी यात्रा के दौरान यात्री काफी परेशान होते रहे। यह एक बड़ी तकनीकी खराबी थी, हालांकि इनको केवल पैसे कमाने हैं। वह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article