Optical Illusion Picture: सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं तो ट्रक या ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे मजेदार लाइनें लिखी जरूर देखी होंगी। इन लाइनों को पढ़कर तुरंत हमारी हंसी छूट जाती है। कुछ लाइनें इतने फनी होती हैं कि सोच-सोचकर हंसी आती है। कुछ लाइनें में जागरुक करने के लिए भी होती है। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ लिखा नजर आता है कि उसे समझने में ही तगड़ा दिमाग लगाना पड़ता है। मगर फिर भी हम उस लाइन का मतलब नहीं समझ पाते। अभी एक ऐसी ही तस्वीर हर तरफ छाई हुई है। तस्वीर एक टैक्टर की ट्रॉली की है। इसके पीछे एक खास संदेश लिखा हुआ है।
तस्वीर में है एक खास संदेश
तस्वीर में देखेंगे कि उस खास संदेश में अंग्रेजी, हिंदी और गणित तीनों का इस्तेमाल किया गया है। इसकी शुरुआत में हिंदी का अक्षर 'प' है और आखिर में 'है' लिखा हुआ है। इसके अलावा बीच अंग्रेजी के भी दो शब्द 'G' और 'KA' लिखे हैं। इसमें गणित के नंबर भी लिखे हैं। सवाल है कि आपको सभी को समझकर इसका जवाब देना है। आखिर इसमें ऐसा क्या लिखा हुआ है। इसका जवाब खोजने के लिए आपको पूरे 60 सेकंड का समय मिलेगा।
यहां देखिए तस्वीर
क्या है मतलब
अगर 60 सेकंड या फिर अभी तक उस लाइन को नहीं पढ़ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। हजारों की संख्या में बस कुछ लोग ही इसको पढ़ पाए हैं। बता दें कि इस लाइन का मतलब है कि 'पढ़ाई जीवन का आधार है।'अब दोबारा ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे लिखी उसी लाइन को देखिए और पढ़िए। अगर आपने इसे पहले ही समझ लिया तो आपको सचमुच जीनियस माना जाएगा।
