वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: भारत में है दुनिया का सबसे विचित्र गांव, एक-दूसरे से सीटी बजाकर बात करते हैं लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 27, 2024, 02:10 PM IST

Whistling Village of Meghalaya: आप सोच रहे होंगे कि यह धुन किस तरह की होती है। दरअसल, हर ग्रामीण के लिए यह धुन बहुत खास और अलग-अलग होती है। नॉर्थ ईस्ट में मौजूद राज्य मेघालय में यह विचित्र गांव है।

Image

भारत का सबसे विचित्र गांव (ट्विटर)

Whistling Village of Meghalaya: अगर आपको किसी से कुछ कहना है या कोई मैसेज देना होता है तो आप उसे बोलकर अपनी बात कहते हैं। दूसरी तरफ भारत में एक बहुत ही विचित्र गांव है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव के लोग एक दूसरे से अपनी बात कहने के लिए बोलते नहीं हैं, बल्कि सीटी बजाकर इशारा करते हैं। यह विचित्र गांव नॉर्थ ईस्ट में मौजूद राज्य मेघालय में है। हरे-भरे जंगलों और दुर्लभ वनस्पतियों के लिए मशहूर मेघालय का यह गांव दुनियाभर में अपनी इस विचित्र परंपरा के लिए मशहूर है।

मेघालय में मौजूद है अनोखा गांव

इस गांव के लिए बहुत सारी दुर्लभ परंपराओं के साथ अपना जीवन जीते हैं। आपको लगता होगा कि इस गांव के लोगों को बोलना नहीं आता तो यह बात गलत है। बोलना आने के बावजूद भी इस गांव के लोग अपनी दुर्लभ परंपरा का निर्वहन करते हैं और सीटी कम्यूनिकेशन करते हैं। लोग एक-दूसरे तक अपनी बात पहुंचाने के लिए बोलते नहींं हैं, बल्कि सीटी बजाते हैं। हम जिस गांव की बात कर रहे हैं, उसका नाम कोंगथोंग है। यह अनोखा गांव राजधानी शिलंग से 60 किलोमीटर दूर पूर्वी खासी हिल्स जिले के अंतर्गत आता है।

खास धुन को दिया गया है अनोखा नाम

कोंगथोंग गांव को व्हिसलिंग विलेज के नाम से जाना जाता है। अपना संदेश पहुंचाने के लिए लोग सीटी की धुन का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण ही गांव को यह अनोखा नाम मिला है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह धुन किस तरह की होती है। दरअसल, हर ग्रामीण के लिए यह धुन बहुत खास होती है। गांव के लोग एक-दूजे को अनोखी धुन से बुलाते हैं। पीढ़ियों से यह परंपरा चली आ रही है। गांव के लोगों ने इस खास धुन को 'जिंगरवाई लवबी' नाम दिया है। इस शब्द का मतलब है 'मां का प्यार भरा गीत'।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article