शहर

साबरमती जेल की कमान संभालेंगी बिहार की बेटी IPS निधि ठाकुर, इसी जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई

गुजरात की साबरमती जेल की कमान अब बिहार की बेटी आईपीएस निधि ठाकुर संभालेगी। निधि ठाकुर को साबरमती जेल अधीक्षक बनाया गया है। आपको बता दें कि इसी जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी बंद है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

गुजरात की सबसे संवेदनशील जेल की सुप्रिटेंडेंट रही और लेडी सिंघम से जानी जाने वाली IPS अधिकारी श्वेता श्रीमाली को गुजरात सरकार ने अपने कैडर से रिलीव कर दिया है, क्योंकि 2010 बैच की DIG रैंक की अधिकारी श्वेता श्रीमाली अब केंद्रीय इंटेलीजेंस ब्यूरो में डिप्टी डायरेक्टर बनाई गई हैं। श्वेता श्रीमाली अब तक अहमदाबाद के जिस जेल की कमान संभाल रही थी, उसी साबरमती जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कैद है। गुजरात सरकार ने अब श्वेता श्रीमाली की जगह पर 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी निधि ठाकुर को अब साबरमती जेल अधीक्षक बनाया है। निधि ठाकुर अब तक वडोदरा जेल की कमान संभाल रही थी। गुजरात सरकार ने 9 दिसंबर को दो दिन पहले एक आदेश जारी कर 25 आईपीएस अधिकारी के तबादले किए थे।

महिला अधिकारी के पास साबरमती जेल की कमान

मई 2024 से मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली श्वेता श्रीमाली बतौर डीआईजी साबरमती जेल की देखरेख कर रही थीं। साबरमती जेल अधीक्षक बनने के पहले श्वेता श्रीमाली गुजरात के डांग जिले की एसपी तक रह चुकी हैं और डांग एसपी के तौर पर ही लेडी सिंघम की पहचान बनाई थी। आपको बता दें गुजरात कि साबरमती जेल में लॉरेंस बिश्नोई से पहले यूपी के डॉन अतीक अहमद को भी रखा गया था। हालांकि, श्वेता श्रीमाली के पति सुनील जोशी भी गुजरात कैडर आईपीएस हैं और अभी गुजरात एटीएस में डीआईजी पद पर नियुक्त हैं, लेकिन गुजरात सरकार ने अब एक बार फिर से इस जेल की कमान महिला ऑफिसर को सौंपी है, जो अब तक वडोदरा जेल अधीक्षक थी लेकिन अब साबरमती जेल अधीक्षक बनी।

मूल रूप से बिहार की हैं IPS निधि ठाकुर

पेशे से डॉक्टर रहीं निधि ठाकुर 2020 में सिविल सेवा के लिए चयनित हुई थीं और इससे पहले वह पटना के पीएमसीएच में तैनात थीं। निधि ठाकुर ने डीएमएमसीएच से एमबीबीएस किया और वह गोल्ड मेडिलिस्ट तक रहीं और पीएमसीएच से एमडी तक कर रही हैं। निधि के पिता अजय कुमार ठाकुर बिहार प्रशासनिक सेवा से रिटायर्ड अफसर हैं। निधि का पैतृक गांव शिरनिया है, जो यह खगड़िया जिले में आता है, लेकिन निधि ठाकुर अब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से भी बड़ा नेटवर्क रखने वाले कुख्यात डोन लॉरेंस बिश्नोई जिस जेल में बंद है उसी जेल की कमान संभालेगी। ठाकुर के पहले जो अफसर थी उसे लेडी सिंघम कहा जाता था, जिसके चलते अब केंद्रीय IB में उनकी नियुक्ति हुई है तो क्या अब निधि ठाकुर भी साबरमती जेल अधीक्षक के तौर पर गुजरात की नई लेडी सिंघम बनेगी ? क्योंकि पूरे गुजरात में सबसे संवेदनशील और सबसे बड़ी जेल कही जाती है अहमदाबाद की साबरमती जेल।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article