लखनऊ

यूपी के हाथरस में मैजिक और कंटेनर की भीषण टक्कर, मौके पर सात की मौत; 20 लोग घायल

हाथरस में थुरा कासगंज मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी और एक कंटेनर आमने-सामने टकरा गए। इस भीषण टक्कर में मैजिक में सवार करीब 20 लोगों में से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं-

Image

हाथरस में मैजिक और कंटेनर की भीषण टक्कर

Photo : Times Now Digital

Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मथुरा कासगंज मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां टाटा मैजिक सवारी गाड़ी की कंटेनर से आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस भीषण भिड़ंत में टाटा मैजिक में सवार करीब 20 लोगों में से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

20 लोगों में से 7 लोगों की मौत

आपको बता दें कि पूरा मामला कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मथुरा कासगंज मार्ग का है, जहां गांव जैतपुर के पास एक सवारी से भारी मैजिक गाड़ी और कंटेनर की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में मैजिक सवारी गाड़ी में सवार करीब 20 लोगों में से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई वहीं हादसे को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने कुछ गंभीर घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेज दिया।

पलटी मारते हुए गड्ढे में जा गिरी मैजिक

जानकारी के अनुसार, कोतवाली चंदपा के गांव कुम्हरई निवासी 20 लोग और उनके रिश्तेदार मैजिक में सवार होकर मंगलवार दोपहर एटा के गांव नगला इमलिया निवासी 60 वर्षीय कैंसर पीड़ित बुजुर्ग देखने के लिए जा रहे थे। गांव जैतपुर पर कंटेनर ने मैजिक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक कई पलटी मारते हुए गड्ढे में जा गिरी।

मैजिक में से घायलों को बाहर निकाला गया

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े और मैजिक में से घायलों को बाहर निकाला, लेकिन मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया था, जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक महिला ने भी दम तोड़ दिया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article