Places to Visit near Manali: शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर 2 पल शांति के लिए अगर आप मनाली गए हों लेकिन ज्यादा भीड़भाड़ की वजह से खुलकर एन्जॉय नहीं कर पा रहे हों तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। Within 100 kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको ऐसे प्रसिद्ध पर्वतीय दर्रे के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे जिसे जानने के बाद आप फटाफट से वहां घूमने का प्लान कर सकते हो।
रोहतांग पास: मनाली से रोहतांग पास की दूरी तकरीबन 61 किलोमीटर है। समुद्र तल से लगभग 3,978 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश में मौजूद ये पर्वतीय दर्रा मनाली और लाहौल-स्पीति घाटियों को जोड़ता है। एडवेंचर को शौकीन और बर्फबारी के शौक़ीनों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।
आलौकिक दृश्य: यहां आसपास के क्षेत्र बहुत ही सुंदर हैं। हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां, शुद्ध हिमालयन जंगल से लेकर हरे-भरे घाटियां का नजारा बेहद आलौकिक नजारा होता है। मनाली, लाहौल और स्पीति घाटियों का मंत्रमुग्ध कर देने वाला पर्वतीय नजारा देखने के इच्छुक पर्यटक के लिए ये जगह बेस्ट है।
प्रमुख आकर्षण और गतिविधियां: स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, और स्नोमोटोर्स जैसे खेलों का आनंद उठाने के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां पर्यटक स्नोबॉल फाइटिंग, स्नोस्कूटर राइड और बर्फबारी में ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। शानदार ट्रैकिंग रूट्स जैसे माना गांव और लाहौल घाटी तक आप ट्रैक करके जा सकते हैं।
यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी: सर्दियों के समय यहां बर्फबारी देखी जा सकती है। सड़क यात्रा कर रहे हैं तो रोहतांग पास तक पहुंचने के लिए सबसे अच्छा रास्ता मनाली से ही है। कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट इसके निकटतम हवाई अड्डा वहीं कुल्लू रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है।
