यूटिलिटी

SBI Amrit Kalash FD: अब बस दो दिन है मौका, आज ही करें SBI की खास अमृत कलश योजना में निवेश, जानें फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2023, 12:26 PM IST

SBI Amrit Kalash FD: एसबीआई नेअमृत कलश योजना को 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया था। भारतीय स्टेट बैंक की यह खास योजना है। इस स्पेशल एफडीअमृत कलश जमा योजना घरेलू और साथ ही NRI ग्राहकों के लिए भी है।

Image

अमृत कलश फिक्सड

Photo : iStock

SBI Amrit Kalash FD: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों को खास ऑफर 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) तक दे रहा है। अमृत कलश फिक्सड डिपॉजिट जमा योजना 15 अगस्त 2023 तक वैलिड है। अब निवेशकों के पास इस योजना में निवेश करने के लिए दो दिन का समय बचा है।

अमृत कलश फिक्सड डिपॉजिट योजना की लास्ट डेट (SBI Amrit Kalash FD Scheme)

एसबीआई नेअमृत कलश योजना को 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया था। भारतीय स्टेट बैंक की यह खास योजना है। इस स्पेशल एफडीअमृत कलश जमा योजना घरेलू और साथ ही NRI ग्राहकों के लिए भी है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट पर मासिक, तिमाही और छमाही ब्याज मिलता है। ये ब्याज टीडीएस काटकर आपके अकाउंट में जमा किया जाता है। ये खास योजना सिर्फ 400 दिनों की है। भारतीय स्टेट बैंक की अमृत कलश एफडी योजना की वैलिडिटी यानी निवेश करने का समय सिर्फ 15 अगस्त 2023 तक है।

ये मिल रहा है ब्याज

अपने नियमित ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई की अमृत कलश योजना में क्रमशः 7.1 प्रतिशत और 7.6 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। SBI अमृत कलश जमा योजना 2 करोड़ रुपये से कम की रिटेल एफडी पर लागू है। ये नई जमा योजना और रिन्यूएल पर लागू होगी।

अमृत कलश योजना कैसे खरीदें?

आप अपनी ब्रांच में जाकर अमृत कलश योजना में निवेश कर सकते हैं। आप इस योजना में ऑनलाइन बैंकिंग या योनो ऐप के जरिये भी निवेश कर सकते हैं। योजना पर टीडीएस आयकर अधिनियम के अनुसार काटा जाएगा। एसबीआई अमृत कलश योजना पर लोन की सुविधा भी मिलती है। आप इस योजना में मेच्योरिटी से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article