यात्रा

Indore Places to Visit: लालबाग पैलेस से लेकर राजवाड़ा तक, इंदौर में घूमने की ये हैं खास टूरिस्ट प्लेस

Indore Places to Visit: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक और औद्योगिक राजधानी इंदौर में घूमने लायक कई जगहें हैं। यहां पूरे साल मौसम सुहावना रहता है। साथ ही इंदौर देश का सबसे साफ शहर है। घूमने के लिए इंदौर आने पर आप निराश नहीं होंगे।

Image

Indore Places to Visit: इंदौर में घूमने की ये हैं खास टूरिस्ट प्लेस।

Indore Places to Visit: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में घूमने (Travel) के लिए कई सारे ऑप्शन हैं। यहां आपको कई ऐसी नई-नई जगह देखने को मिलेगी, जो पहले आपने कभी नहीं देखी होगी। मध्य प्रदेश में घूमने (Tourist Places in Madhya Pradesh) की एक ऐसी ही जगह है इंदौर (Indore)। मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक और औद्योगिक राजधानी इंदौर (Tourist Places in Indore) में घूमने लायक कई जगहें हैं। यहां पूरे साल मौसम सुहावना रहता है। साथ ही इंदौर देश का सबसे साफ शहर है। घूमने के लिए इंदौर आने पर आप निराश नहीं होंगे। यहां घूमने के लिए इतनी सारी जगहें हैं, जहां आप आसानी से जा सकते हैं। इंदौर के आसपास भी घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां आप इंदौर आने पर जा सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको इंदौर की कुछ ऐसी जगहों (Indore Places to Visit) के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप आसानी से जा सकते हैं।

इंदौर में घूमने की सुंदर और बढ़िया जगहें (Tourist Places in Indore)

लालबाग पैलेस (Lalbagh Palace)

लालबाग पैलेस इंदौर में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। ये 28 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है, जो बकिंघम पैलेस जैसा दिखता है। लालबाग पैलेस आपको इस ऐतिहासिक शहर की समृद्ध विरासत की झलक देखने का मौका देता है। घूमने के लिए इंदौर आने वाला हर शख्स यहां जरूर जाता है।

छप्पन दुकान (Chappan Dukan)

इंदौर में घूमने के साथ खाने-पीने की बढ़िया जगह है छप्पन दुकान। भारतीय स्नैक्स और स्ट्रीट फूड के लिए छप्पन दुकान इंदौर में बेहद बढ़िया जगह है। इस स्थान का नाम 'छप्पन दुकान' इसलिए रखा गया, क्योंकि इसमें 56 व्यवसाय थे... जो स्वादिष्ट इंदौरी व्यंजन उपलब्ध कराते थे। नाश्ते में यहां सबसे अच्छा पोहा परोसा जाता है। घूमने के लिए इंदौर आने वाले लोगों को यहां जरूर जाना चाहिए।

राजवाड़ा (Rajwada)

राजवाड़ा इंदौर में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय और ऐतिहासिक रूप से दिलचस्प और सुंदर जगहों में से एक है। इसके दो खंड हैं। होलकरों ने छतरियों के पास 7 मंजिला राजवाड़ा महल बनवाया था, जिसके एक भाग में मंदिर और दूसरे भाग में महल है। राजवाड़ा की सुंदरता और इतिहास इसे इंदौर में अवश्य देखने योग्य बनाता है। वीकेंड में यहां काफी भीड़ रहती है।

Rajwada

Rajwada

पातालपानी झरना (Patalpani Waterfall)

इंदौर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है पातालपानी झरना। पातालपानी झरना सबसे अच्छा पिकनिक स्पॉट भी है। इंदौर से महज 35 किलोमीटर दूर ये झरना पर्यटकों के लिए एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इंदौर शहर के करीब यह शानदार झरना बारिश के मौसम में एक पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article