यात्रा

Bengaluru Places to Visit: बैंगलोर पैलेस से लेकर टीपू सुल्तान समर पैलेस तक, बेंगलुरु में घूमने की ये हैं BEST जगहें

Bengaluru Places to Visit: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु घूमने के लिहाज से काफी बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप कभी दक्षिण भारत का ट्रैवल प्लान बनाएं तो घूमने के लिए बेंगलुरु जरूर जाएं। बेंगलुरु को 'गार्डन सिटी' के नाम से भी जाना जाता है।

Image

Bengaluru Places to Visit: बेंगलुरु में घूमने की ये हैं BEST जगहें।

Bengaluru Places to Visit: भारत (Tourist Places in India) में हर राज्य में घूमने के लिए बहुत सी ऐसी जगहें हैं, जहां आपको एक बार तो जरूर जाना चाहिए। घूमने (Travel) के लिहाज से दक्षिण भारत (South India) के राज्य भी बेस्ट ऑप्शन है। यहां आने पर आपको नई-नई जगहें देखने को मिलेंगे। दक्षिण भारत का राज्य कर्नाटक (Karnataka) बेहद सुंदर है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु घूमने (Tourist Places in Bengaluru) के लिहाज से काफी बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप कभी दक्षिण भारत का ट्रैवल प्लान बनाएं तो घूमने के लिए बेंगलुरु जरूर जाएं। बेंगलुरु को 'गार्डन सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। कई मनोरंजन पार्कों से लेकर विरासत इमारतों तक की पेशकश वाला ये शहर यात्रियों के लिए स्वर्ग है। इसी को लेकर आज हम आपको बेंगलुरु में घूमने (Bengaluru Places to Visit) की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको बेंगलुरु आने पर जरूर जाना चाहिए।

बेंगलुरु में घूमने की सुंदर और बढ़िया जगहें (Tourist Places in Bengaluru)

बैंगलोर पैलेस (Bangalore Palace)

बैंगलोर पैलेस इंग्लैंड के विंडसर कैसल से प्रेरित डिजाइन है और बेंगलुरु के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। बेंगलुरु आने वाल हर टूरिस्ट यहां जरूर आता है। वीकेंड पर यहां काफी भीड़ रहती है। बैंगलोर पैलेस वसंथ नगर में है। यहां एंट्री के लिए फीस लगती है।

लाल बाग बॉटनिकल गार्डन (Lal Bagh Botanical Gardens)

लाल बाग बॉटनिकल गार्डन सिर्फ बेंगलुरु ही नहीं बल्कि पूरे भारत में घूमने के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक है। हैदर अली की ओर से बनाए गए इस गार्डन को बाद में टीपू सुल्तान ने मॉडिफाई किया था। गार्डन में एक ग्लास हाउस शामिल है, जो लंदन के क्रिस्टल पैलेस से प्रेरित था। आश्चर्यजनक रूप से 240 एकड़ की विशाल भूमि में फैले इस गार्डन में पौधों, पेड़ों और जड़ी-बूटियों की 1800 प्रजातियों की एक विशाल विविधता है। दूर-दूर से लोग इस गार्डन को देखने आते हैं।

नंदी हिल्स (Nandi Hills)

प्रकृति से जुड़ने के लिए नंदी हिल्स एक आदर्श स्थान है। ये बेंगलुरु शहर से 60 किलोमीटर दूर स्थित हैं। बैंगलोर में सबसे लोकप्रिय जगहों में नंदी हिल्स का नाम जरूर आता है और कपल्स खासतौर से इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं। समुद्र तल से 1478 की ऊंचाई पर नंदी हिल्स स्थित है। वीकेंड पर यहां काफी भीड़ रहती है।

टीपू सुल्तान समर पैलेस (Tipu Sultan’s Summer Palace)

बेंगलुर के सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में स्थित टीपू सुल्तान समर पैलेस बेंगलुरु के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। 'रश्क-ए-जन्नत' मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का ग्रीष्मकालीन स्वर्ग था। कला और संस्कृति आप यहां इस टीपू सुल्तान समर पैलेस में आकर देख सकते हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट टीपू सुल्तान के इस समर पैलेस को देखने के लिए आते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article