Reliance Jio अपने ग्राहकों को कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 2GB डेली डेटा वाले प्लान्स भी हैं। इन प्लान्स में ग्राहकों को 2GB डेली डेटा के अलावा कॉल, मैसेज के अलावा OTT ऐप्स का भी एक्सेस दिया जाता है। ऐसे में हम यहां आपको Jio के बेस्ट 2GB डेली डेटा प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Jio का 249 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में ग्राहकों को रोज 100SMS, रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, और 23 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें Jio TV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का एक्सेस भी दिया जाता है।
Jio का 299 रुपये वाला प्लान
Jio का ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस दौरान इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड फोन कॉल्स, रोज 100SMS और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
Jio का 533 रुपये वाला प्लान
जियो का ये प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें टोटल 112GB डेटा ग्राहकों को मिलता है। इस दौरान इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और रोज 100SMS दिए जाते हैं। इन सबके अलावा इसमें Jio TV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसी जियो सर्विस का एक्सेस भी दिया जाता है।
जियो का 719 रुपये वाला प्लान
ये प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को रोज 2GB डेटा दिया जाता है। इस दौरान इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100SMS और Jio TV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे जियो ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है। ऊपर बताए गए सभी प्लान्स में डेटा लिमिट के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी।
