स्पोर्ट्स

Asia Games 2023: शूटिंग में भारत का धमाल जारी, वुशु में भी सिल्वर के साथ शुरुआत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2023, 08:59 AM IST

Asia Games 2023: भारत का शूटिंग में धमाल जारी है। एशियन गेम्स के 5वें दिन भारत ने शूटिंग में अपना चौथा गोल्ड जीत लिया है। गुरुवार को 10 मीटर एयर पिस्टल राइफल स्पर्धा में सरबजोत सिह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

Image

एशियन गेम्स 2023 (साभार-SAI)

गुरुवार को भारत के दिन की शुरुआत शानदार तरीके से हुई है। भारत ने शूटिंग में गोल्ड और वुशु में सिल्वर मेडल जीतकर दिन की शुरुआत की है। भारत की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता जबकि देश के दो निशानेबाज व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

सरबजोत सिह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत को निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय निशानेबाज मौजूदा खेलों में अब तक चार स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुके हैं।

भारतीय तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन में कुल 1734 अंक जुटाए जो चीन की टीम से एक अधिक है। चीन को रजत जबकि वियतनाम (1730) को कांस्य पदक मिला। सरबजोत और अर्जन ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में भी जगह बनाई और वे व्यक्तिगत पदक की दौड़ में भी बने हुए हैं।

वुशु में रोशिबिना देवी सिल्वर मेडल

भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी 60 किग्रा वुशु सांडा फाइनल में स्थानीय दावेदार वू शियाओवेई के खिलाफ 0-2 की शिकस्त के साथ रजत पदक जीता।

रोशिबिना को गत चैंपियन शियाओवेई के खिलाफ जूझना पड़ा और उन्होंने चीन की खिलाड़ी को अच्छी शुरुआत करने का मौका दिया। जजों ने दो दौर के बाद शियाओवेई को विजेता घोषित किया।

चीन की खिलाड़ी पहले दौर से ही आक्रामक दिखी और उन्होंने रोशिबिना को गिराकर अंक बनाए। मणिपुर की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए शियाओवेई का पैर पकड़कर उन्हें सीमा रेखा से बाहर करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही जिससे चीन की खिलाड़ी ने 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे दौर में चीन की खिलाड़ी ने रोशिबिना के शरीर के ऊपरी हिस्से पर प्रहार से अंक जुटाया और जीत दर्ज की। उन्होंने 2018 में जकार्ता खेलों में कांस्य पदक जीता था।

End of Article