अध्यात्म

January Sankranti Date 2025: जनवरी के महीने में संक्रांति कब है? यहां जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

January Sankranti Date 2025: संक्रांति की तिथि हर महीने में पड़ती है। ये तिथि हिंदू धर्म में सबसे उत्तम तिथियों में से एक मानी जाती है। ऐसे में आइए जानें जनवरी के महीने में संक्रांति तिथि कब है।

Image

January Sankranti Date 2025

January Sankranti Date 2025: हिंदू धर्म में संक्रांति की तिथि को बहुत ही खास माना जाता है। संक्रांति तिथि के दिन सूर्य अपनी राशि बदलते हैं। इस तिथि के दिन गंगा स्नान और दान करने का बहुत ही खास महत्व होता है। जनवरी संक्रांति तिथि के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की तरफ होते हैं। मकर संक्रांति पुण्य काल में स्नान किया जाता है। जनवरी संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। साल 2025 की जल्द शुरुआत होने वाली है। ऐसे में आइए जानें जनवरी के महीने संक्रांति कब पड़ेगी और इसके महत्व के बारे में।

January Sankranti Date 2025 (जनवरी संक्रांति 2025 डेट)

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव शाम 3 बजकर 27 मिनट धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

January Sankranti 2025 Shubh Muhurat (जनवरी 2025 शुभ मुहूर्त)

जनवरी 2025 में जनवरी संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन महा पुण्य काल सुबह 09 बजकर 03 मिनट से लेकर 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में स्नान और दान करना शुभ होगा। इसके साथ ही प्रयागराज में स्नान करने का शुभ समय शाम 4 बजे से 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

January Sankranti Puja Vidhi (जनवरी संक्रांति पूजा विधि)

  • संक्रांति के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान ध्यान करें।
  • उसके बाद तांबे के लोटे में जल में सफेद तिल डालकर सूर्य देवता को अर्पित करें।
  • सूर्य देवता को जल देते समय सूर्य मंत्रों का जाप करें।
  • मकर संक्रांति के दिन पूजा पाठ करने के बाद दान जरूर करें।
  • इसके साथ ही इस दिन तिल खाना और खिचड़ी खाना चाहिए।

January Sankranti Mahatav (जनवरी संक्रांति महत्व)

हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। संक्रांति हर महीने में पड़ती है, लेकिन जनवरी की संक्रांति तिथि बहुत ही खास मानी जाती है। जनवरी संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं। सूर्य के उत्तरायण होने से सूर्य की पूजा करने से सूर्य देवता की विशेष कृपा होती है। जनवरी संक्रांति पर गंगा स्नना और दान करने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

राशि अनुसार वार्षिक राशिफल 2025

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article