ऑटो न्यूज़

Honda Amaze पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, अभी लपक लिया ऑफर तो बचेंगे 1.12 लाख तक

हाल ही में होंडा अमेज (Honda Amaze 2025) का नया 3 जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च किया गया है। होंडा अमेज की तीसरी जनरेशन के साथ-साथ दूसरी जनरेशन (Honda Amaze) के मॉडल की बिक्री भी जारी रहेगी। कंपनी द्वारा अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान के दूसरी जनरेशन वाले मॉडल पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है और इस ऑफर का फायदा उठाकर आप 1.12 लाख रुपये तक बचा सकते हैं।

Image

Honda Amaze पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Photo : Times Now Digital

Honda Amaze Discount: जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा की कारों (Honda Cars) को भारत में काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल भारत में होंडा द्वारा होंडा सिटी (Honda City), होंडा अमेज (Honda Amaze) और होंडा एलिवेट (Honda Elevate) समेत कुल तीन कारें बेची जाती हैं। हाल ही में होंडा ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट-सेडान अमेज (Honda Amaze 2025) का नया थर्ड जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा थर्ड जनरेशन के साथ-साथ सेकंड जनरेशन का मॉडल भी भारत में बेचा जा रहा है। होंडा अमेज के सेकंड जनरेशन मॉडल (Honda Amaze Second Generation) पर फिलहाल बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठाकर आप 1.12 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

किस वेरिएंट पर कितना डिस्काउंट (Honda Amaze Discount)

इससे पहले कि हम आपको सेकंड जनरेशन मॉडल के विभिन्न वेरिएंट्स पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में बताएं, ध्यान रहे कि होंडा अमेज के थर्ड जनरेशन मॉडल (Honda Amaze 2025) पर किसी प्रकार का कोई भी डिस्काउंट ऑफर नहीं किया जा रहा है। होंडा अमेज के सेकंड जनरेशन मॉडल (Honda Amaze) के टॉप एंड वेरिएंट, VX पर फिलहाल 1.12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, होंडा अमेज के सेकंड जनरेशन मॉडल के मिड वेरिएंट पर 72,000 रुपये और बेस वेरिएंट पर 62,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

नई होंडा अमेज के खास फीचर्स (Honda Amaze 2025 Features)

नई होंडा अमेज (Honda Amaze 2025) में 8-इंच टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट, 7-इंच एमआईडी, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। कार का सेंटर कंसोल, वायरलेस चार्जिंग शेल्फ, यूएसबी पोर्ट्स से लैस है जो एलिवेट जैसा है। इसके बाद एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स भी आपको यहां मिलते है। 2025 होंडा अमेज के केबिन में आपको ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर एसी वेंट्स और रियर सीट आर्मरेट मिलते हैं। सेफ्टी की बात करें तो नई अमेज को 6 एयरबैग्स, लेन वॉच कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट, ईएससी और होंडा का सेंसिंग ADAS मिल गया है। इसके साथ ही अमेज भारत की सबसे सस्ती ADAS फीचर वाली कार बन गई है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article