जयपुर

सड़क दुर्घटनाओं को लेकर राजस्थान सरकार अलर्ट, डिप्टी सीएम ने खतरनाक मोड पर हो रहे हादसों का किया निरीक्षण

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को देसूरी नाल के पास हो रहे हादसों को लेकर खतरनाक मोड़ों का निरीक्षण किया। कुछ दिनों पहले ही में एक स्कूली बस हादसे में तीन बच्चियों की मौत हो गई थी।

Image

निरीक्षण करते हुए डिप्टी सीएम।

Photo : Twitter

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को देसूरी नाल पहुंची और खतरनाक मोड पर हो रहे हादसों का निरीक्षण किया। हाल ही में स्कूली बस हादसे में तीन बच्चियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जयपुर से बुलाकर सड़क के सुधार और हादसों से बचने के उपायों पर चर्चा की।

अधिकारियों को मिला निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने की बात की कि इस रास्ते पर भविष्य में हादसे न हों। इसके बाद, दिया कुमारी मुंडारा पहुंची, जहां उन्होंने पंचायत राज और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की माताजी के देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

जयपुर से बुलाए गए अधिकारी

उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने खतरनाक मोड पर हो रहे हादसों का निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों को भी जयपुर से बुलाया। डीएम समेत यहां के अधिकारी भी आए। वहां सेफ्टी के लिए जो दीवार बनानी पड़ेगी और बैरिकेड लगाने हैं, वह तुरंत किया जाएगा। नेशनल हाईवे को राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) के तहत ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, जो मुख्य समस्या ओवरलोडिंग की है, उस पर प्रशासन और पुलिस को ध्यान देना होगा। ओवरलोडिंग रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

जल्द ही काम होगा पूरा

उन्होंने आगे कहा कि रोड को चौड़ा करने और अन्य आवश्यक उपायों पर काम किया जाएगा। यह नेशनल हाईवे को ट्रांसफर किया जाएगा, तब वहां एलिवेटेड रोड बनाने की संभावना भी होगी। हम लोग पूरी तरह से लगे हुए हैं। समय खराब नहीं होगा, क्योंकि वह एक्सीडेंट जोन है। रोड सेफ्टी के लिए जो काम हमें करना है वो महीने या दो महीने में हो जाएगा। उसके बाद जो रोड ट्रांसफर करना है, उसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है वो भी जल्द से जल्द करने का प्रयास करेंगे।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article