क्रिकेट

WPL 2025 Auction LIVE Streaming: जानिए कब, कहां और कितने बजे से होगा WPL 2025 का ऑक्शन

WPL 2025 Auction Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 की नीलामी 15 दिसंबर को बेंगलुरु में होगी। इसमें 124 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जानिए इस ऑक्शन को आप कब, कहां और कितने बजे लाइव देख सकते हैं।

Image

जानिए कब, कहां और कितने बजे से होगा WPL 2025 का ऑक्शन। (फोटो- Women's Premier League X)

Photo : Twitter

WPL 2025 Auction Live Streaming: पुरुष मेगा ऑक्शन के बाद अब महिला ऑक्शन का भव्य आयोजन होने वाला है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) ऑक्शन 2025 के तीसरे संस्करण का आज यानी रविवार को आयोजन किया जाएगा। सभी पांच टीमों के लिए केवल 19 स्लॉट उपलब्ध हैं। इसके लिए 124 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस साल 7 नवंबर को सभी टीमों ने खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी की थी। इसमें पांच टीमों ने कुल 71 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें 25 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। WPL 2025 की ऑक्शन के लिए प्रत्येक टीम का पर्स मूल्य 15 करोड़ रुपए है, जबकि पिछले ऑक्शन में 13.50 करोड़ रुपए रखे गए थे। रिटेन लिस्ट जारी करने के बाद ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स लेकर गुजराट जायंट्स की टीम उतरेगी। उनके पास 4.40 करोड़ रुपए उपलब्ध है। इसके बाद यूपी वॉरियर्स 3.90 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर, रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर 3.25 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर, मुंबई इंडियंस 2.65 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर और दिल्ली कैपिटल्स 2.50 करोड़ रुपए के साथ पांचवें नंबर पर है।

महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन कब होगा (Womens Premier League 2025 Auction Date)

महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन रविवार (15 दिसंबर 2024) को होगा।

महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन कहां होगा (Womens Premier League 2025 Auction Venue)

महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन बेंग्लुरू में होगा।

महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा (Womens Premier League 2025 Auction Time)

महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन 3 PM बजे से होगा।

महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Womens Premier League 2025 Auction On Tv)

महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन को स्पोर्ट्स-18 और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Womens Premier League 2025 Auction Live Streaming)

महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article