Virat Kohli Kirtan Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद चेज मास्टर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ 20 अक्टूबर को मुंबई के नेस्को में अमेरिकी गायक कृष्ण दास द्वारा आयोजित कीर्तन में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजकों ने लाइव कार्यक्रम का आनंद लेते हुए जोड़े की तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में अनुष्का को भीड़ के खड़े होने पर ताली बजाते हुए देखा जा सकता है।
आयोजकों ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि "विराट और अनुष्का आज मुंबई में कृष्ण दास लाइव में हमारे साथ शामिल हुए, आशीर्वाद लेने और शांत वातावरण से जुड़ने के लिए। उनकी उपस्थिति ने सामूहिक भक्ति को और बढ़ा दिया, जिससे यह सभा और भी खास हो गई।" इन दोनों का इस कीर्तिन का आनंद लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है जो कि जमकर वायरल हो रहा है। यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का और विराट कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए हैं। इस साल की शुरुआत में, जुलाई में, इस जोड़े को लंदन में कृष्ण दास द्वारा आयोजित कीर्तन में देखा गया था।
