क्रिकेट

VIDEO: इस दिग्गज क्रिकेटर ने कैच लेते-लेते उतार फेंके अपने कपड़े, देखिए वायरल वीडियो

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 28, 2023, 12:28 PM IST

Mark Wood viral video: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज मार्क वुड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्क वुड एक कैच लेते-लेते अपने सारे कपड़े उतार फेंकते हैं। ये वीडियो बांग्लादेश का है जहां अभ्यास के दौरान मार्क वुड ने ऐसा किया।

Image

मार्क वुड (screengrab)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम
  • क्रिकेट सीरीज की तैयारी जोरों पर
  • अभ्यास के दौरान मार्क वुड का वीडियो वायरल

एक तरफ जहांं इंग्लैंड की टेस्ट टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त है। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी आगामी सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बांग्लादेश में होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज के लिए घोषित इस इंग्लिश टीम का हिस्सा दिग्गज तेज गेंदबाज मार्क वुड भी हैं जो कुछ महीनों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। अभ्यास के दौरान मार्क वुड ने कुछ ऐसा किया, कि अब उसका वीडियो वायरल है।

बांग्लादेश में एक अभ्यास सत्र के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी कैचिंग प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी मार्क वुड कैच लेने आगे आते हैं और जब तक गेंद हवा से नीचे गिरती है, तब तक वुड अपने कपड़े उतार देते हैं और गेंद के गिरने से पहले उसे लपक भी लेते हैं। ये शायद मस्ती में दिए किसी चैलेंज का नतीजा था कि वुड ने ऐसा किया। इसका वीडियो देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, फैंस कहने लगे- 'कैच लेने का क्या गजब तरीका है।'

देखिए वो वायरल वीडियो

आगामी एशेज सीरीज को नजर में रखते हुए इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने मार्क वुड का कार्यभार बढ़ाने का फैसला किया है और उनको बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज, दोनों ही टीमों में शामिल किया है।

वहीं, मार्क वुड बहुत जल्द ही आईपीएल 2023 में भी जलवा बिखेरते नजर आएंगे। आईपीएल में वो केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article